Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडWeather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5...

Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

 dipr

नई दिल्ली। Weather alert :  दो मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। मगर दो मार्च से पहले ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना है।

Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ की तरह दरारें

एक मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 28 फरवरी से 2 मार्च तक केरल, माहे और 28 फरवरी से 1 मार्च तक लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की अलर्ट है।

5 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

02 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से 2 मार्च से 5 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में 2 से 4 मार्च और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 03 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम (Weather alert)

28 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पंजाब, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट है।

उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और राजस्थान में भी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना है।

मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु, उत्तरी और दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

01 मार्च: अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। दक्षिण केरल तट और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु तट क्षेत्र में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह है।

02 मार्च: केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बारिश

पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हुई।

International Yoga Festival : जाने माने गुरुओं के सानिध्य में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments