Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनIndia's Got Latent Row: रणवीर इलाहाबादिया तलब किए जाने के बावजूद पुलिस...

India’s Got Latent Row: रणवीर इलाहाबादिया तलब किए जाने के बावजूद पुलिस की पहुंच से लगातार दूर

 dipr

India’s Got Latent Row :  बीते दिनों कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर उनकी जमकर आलोचना हुई, वहीं यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज है। पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने उनके बयान दर्ज होने हैं, लेकिन रणवीर लगातार इनके संपर्क से दूर हैं। तलब किए जाने के बावजूद अब तक उन्होंने किसी जांच एजेंसी को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Budget Session 2025 : 20 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश होगा

अब तक नहीं दिया जांच एजेंसियों को जवाब

मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने एक साझा बयान में कहा है कि यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर ही हैं। पुलिस ने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग, गुवाहाटी पुलिस और जयपुर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में नाम आने के बाद उन्होंने अभी तक जांच एजेंसियों को जवाब नहीं दिया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं है। मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने एक साझा बयान में कहा, ‘महाराष्ट्र साइबर विभाग ने रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने को कहा है’।

शो में परिवार और माता पिता पर की अश्लील टिप्पणी

महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर रणवीर (India’s Got Latent Row) को 24 फरवरी को पेश होने के लिए तलब किया है। साइबर सेल रणवीर और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कॉमेडियन समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में रणवीर ने परिवार एवं माता पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं, कॉमेडियन समय रैना को भी 18 फरवरी को साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी मामले की जांच की है और इलाहाबादिया, रैना और अन्य को समन जारी किया है।

Niti Aayog : नीति आयोग की स्प्रिंगशेड प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन रणनीति विषय पर कार्यशाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments