Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUniform Civil Code : UCC के तहत होने वाले आवेदनों पर फर्जी...

Uniform Civil Code : UCC के तहत होने वाले आवेदनों पर फर्जी शिकायत करने वालों पर लगेगा जुर्माना

 dipr

Uniform Civil Code :  समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले आवेदनों पर फर्जी शिकायत करने वालों पर जुर्माना लगेगा। ऐसा झूठी शिकायतों के आधार पर किसी को परेशान करने वाले लोगों को हतोत्साहित करने के लिए हो रहा है। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने बताया कि समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले आवेदनों और पंजीकरणों को हर तरह से विवाद रहित बनाने का प्रयास किया गया है।

Cabinet Decision : प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा

इसके तहत समान नागरिक संहिता नियमावली के अध्याय-6 के नियम-20 (उपखंड 2) में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति, किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ मिथ्या शिकायत दर्ज कराता है तो उसे पहली बार में भविष्य के लिए सचेत किया जाएगा।

यदि फिर भी आवेदन या पंजीकरण से जुड़े किसी भी अन्य मामले में मिथ्या शिकायत दर्ज करता है तो उस पर 5000 रुपये और तीसरी बार झूठी शिकायत करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शिकायतकर्ता को इसका भुगतान 45 दिन के भीतर ऑनलाइन तरीके से करना होगा। यदि वह ऐसा करने में असफल रहता है तो जुर्माने की वसूली भू-राजस्व की तर्ज पर तहसील के माध्यम से की जाएगी।

National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में गृहमंत्री होगे मुख्य अतिथि, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments