Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनRanveer Allahbadia Controversy : यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो

Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो

 dipr

Ranveer Allahbadia Controversy :  यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हैं। इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो हटा दिया है।

Traffic Jam In prayagraj : महकुंभ में 11 जिलों की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी

परिवार पर की अभद्र टिप्पणी

समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर विवाद हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यूट्यूब को नोटिस जारी किया गया। मामले पर बढ़ते विवाद और नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने एक्शन लिया है।

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने जो टिप्पणी की, उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोग रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर लोगों ने एतराज जताया है। रणवीर की टिप्पणी को संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताते हुए उनके विरुद्ध एक्शन की मांग की गई है। इस मामले पर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना व अन्य लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

रणवीर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज (Ranveer Allahbadia Controversy)

रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पर मुंबई में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं तो असम में भी यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले पर मुकेश खन्ना ने अमर उजाला से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की। मुकेश खन्ना ने रणवीर और समय को ही नहीं, बल्कि उन्हें सुनकर तालियां बजाने वाले दर्शकों को भी खूब लताड़ लगाई। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने भी इस पूरे मामले की आलोचना की है।

PM Modi In France : फ्रांस में मैक्रों ने गले लगाकर किया पीएम मोदी का स्वागत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments