Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंड38th National Games : 38th National Games की शुरूआत, बैडमिंटन में उत्तराखंड...

38th National Games : 38th National Games की शुरूआत, बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के

 dipr

देहरादून। 38th National Games : राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन की टीम चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन क‍िया है। टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर बैडमिंटन में राज्य के दो पदक पक्के कर लिए हैं। उत्तराखंड की महिला टीम ने पहली भिड़ंत में गुजरात को 3-2 से हरा दिया।

UCC Uttarakhand : UCC Portal पर अब तक 278 लोगों ने कराया पंजीकरण

वहीं दूसरी टक्कर में कर्नाटक को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया और उत्तराखंड में बैडमिंटन के लिए पहला पदक पक्का किया। वहीं उत्तराखंड की पुरुष टीम ने कर्नाटक की सशक्त टीम को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और उत्तराखंड का दूसरा पदक भी पक्का किया।

परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हॉल में उत्तराखंड और गुजरात के बीच हुए टीम मैच में अदिति भट्ट ने गुजरात की अदिता राय को 22-20 और 21-18 से हराया। वहीं गुजरात की तसनीम मीर ने उत्तराखंड की अक्षिता मनराल को 21-12, 13-21 और 23-21 से मात दी। गुजरात की श्रेया लेले ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-10 और 21-9 के अंतर से हराया।

आगे रही उत्तराखंड की टीम (38th National Games)

अल्मोड़ा की दो बहनों की जोड़ी गायत्री रावत और मनसा रावत ने गुजरात की सेनन क्रिश्चन और अदिता राव की जोड़ी को 21-16 और 21-19 से शिकस्त दी। इसी तरह उत्तराखंड की अदिति भट्ट और एंजेल पुनेडा की जोड़ी ने गुजरात की श्रेया लेले और तसनीम मीर की जोड़ी को 21-19 और 21-14 से हराया। टीम में उत्तराखंड 3-2 के स्कोर से आगे रही।
दूसरा मुकाबला कर्नाटक के साथ हुआ

उत्तराखंड की महिला टीम का दूसरा मुकाबला कर्नाटक के साथ हुआ। कर्नाटक की स्नेहा एस ने उत्तराखंड की स्नेहा रजवार को 18-21, 21-11 और 21-9 के सेट से हराया। वहीं उत्तराखंड की अदिति बिष्ट ने कर्नाटक की आयुषी भट्ट को 21-8 और 21-15 से शिकस्त दी। उत्तराखंड की अक्षिता मनराल ने कर्नाटक की शिखा गौतम को 21-10 और 21-9 से शिकस्त दी।

कर्नाटक के भार्गव एस को दी शिकस्त

उत्तराखंड से चिराग सेन ने 21-18 और 22-20 से कर्नाटक के भार्गव एस को शिकस्त दी। उत्तराखंड के ध्रुव नेगी ने कर्नाटक के नरेन अय्यर को 19-21, 21-19 और 21-13 से शिकस्त दी। वहीं कर्नाटक के निथिन एचवी और अशिथ सूर्या की जोड़ी ने उत्तराखंड के चयनित जोशी और ध्रुव रावत की जोड़ी को 17-21, 21-19 और 21-17 से हराया।
उत्तराखंड की पुरुष टीम ने कर्नाटक को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया। इधर अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान की पुरुष टीमों के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने अरुणाचल प्रदेश को 4-1 से हराया। अरुणाचल के तुकुम ला ने राजस्थान के संस्कार रावत को 16-21, 23-21 और 21-15 से मात दी।

रोमांचक रहा मुकाबला

वहीं राजस्थान के प्रणय कट्टा ने अरुणाचल प्रदेश के तलार ला को 21-12, 21-10 से हराया। वहीं राजस्थान के मनीष फोगाट ने मध्य प्रदेश के सैमुअल तामांग को 21- 12 और 21- 9 से शिकस्त दी। वहीं राजस्थान के मोहम्मद अमान और संस्कार सारस्वत की जोड़ी ने अरुणाचल प्रदेश के चोईद्रुप लोबसांग और लोबसांग चोईडेन शेरदांग की जोड़ी को 21-19 और 21-15 से हराया। राजस्थान के मुरली शर्मा और आर्यन त्यागी की जोड़ी ने मध्यप्रदेश के तलार ला और तुकुम ला की जोड़ी को 21-18 और 21-14 से हराया।

Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments