Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMaha Kumbh Mela 2025 : आज गृह मंत्री शाह प्रयागराज संगम में...

Maha Kumbh Mela 2025 : आज गृह मंत्री शाह प्रयागराज संगम में लगाएंगे डुबकी

 dipr

Maha Kumbh Mela 2025 : दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज गृहमंत्री अमित शाह डुबकी लगाएंगे। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में UCC लागू, सीएम करेंगे पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण

उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं: श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि मुझे देवकीनंदन ठाकुरजी से निमंत्रण मिला है। उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं। मैं कुछ कारणों से इस कार्यक्रम (धर्म संसद) में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। सनातन धर्म को अक्षुण्ण रखने के लिए संतों ने अपना योगदान दिया है…भारत में रहने वाले ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों के बारे में भी सोचना ज़रूरी हो गया है। हम ऐसा करना जारी रखेंगे…”

धर्म संसद में होगी सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा: हेमा

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “यह सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है। 27 जनवरी को देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन और सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा की जाएगी।”

‘हमारे पूरे परिवार ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई’

प्रयागराज में स्नान करने पहुंची चंडीगढ़ की बिनिका ठाकुर ने कहा कि “हम यहां सुबह 4 बजे ही पहुंच गए । हमारे पूरे परिवार ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई। यह बहुत अच्छा लगा। शुरू में हमें लगा कि ठंड के कारण हम स्नान नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब हम पानी में गए, तो बेहतर महसूस हुआ। यह अनुभव बहुत ही सुखद था। जब हम भगवान के लिए कुछ करते हैं, तो वह कठिन नहीं लगता…

प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh Mela 2025) में पवित्र डुबकी लगाएंगे।

सनातन बोर्ड का गठन हो: देवकीनंदन ठाकुरजी

यूपी के प्रयागराज में महाकुं भ2025 में आज धर्म संसद देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की अगुवाई में आयोजित होगी। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज कहते हैं, हम सभी चाहते हैं कि सनातन बोर्ड का गठन हो। हम सरकार के समक्ष प्रस्ताव रख रहे हैं। सभी धर्माचार्य चाहते हैं कि सनातन का कल्याण हो और मंदिर सुरक्षित रहें – इसके लिए धर्म संसद शुरू होने वाली है। मैं इसकी तैयारी देखने जा रहा हूं। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

जय शाह परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे

आईसीसी चेयरमैन जय शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी का महाकुंभ नगर भ्रमण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10:55 बजे प्रयागराज आएंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह के साथ संगम नोज, बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन करेंगे। इसके बाद योगी जूना अखाड़ा, मानव उत्थान सेवा समिति सेक्टर-8 स्थित श्री सतपाल जी महाराज, श्रृंगेरी, पूरी एवं द्वारका के शंकराचार्यों से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

आज महाकुंभ में स्नान करेंगे गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ पहुंचेंगे। जहां त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। लेटे हनुमान जी के मंदिर जाएंगे। जुना अखाड़ा के संतों से मुलाकात भी करेंगे।

National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments