Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनSaif Ali Khan Attack : सैफ अली खान पर हमले को लेकर...

Saif Ali Khan Attack : सैफ अली खान पर हमले को लेकर जांच टीम गठित

 dipr

Saif Ali Khan Attack :  सैफ अली खान के मुंबई बांद्रा के घर में एक चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें लग गईं। सैफ की गर्दन, पीठ और बांह में भी चोट आई। सैफ को इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Auto Expo 2025 : प्रधानमंत्री मोदी वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का करेंगे उद्घाटन

सैफ के घर पहुंची पुलिस

मामले पर दिन भर कई तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, यह पता नहीं चला कि चोर घर से भागा कैसे? मामले में सैफ अली खान के घर रात 10 बजे करीब पुलिस की 20 टीमें पहुंचीं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस के अनुसार रात में किसी समय वह चुपचाप घर में दाखिल हुआ। उसने नौकरानी और सैफ दोनों पर हमला किया।

सामने आई चोर की तस्वीर

पुलिस के मुताबिक हमला गुरुवार तड़के मुंबई के बांद्रा स्थित ‘सतगुरु शरण’ इमारत में अपार्टमेंट में ‘चोरी के प्रयास’ के दौरान हुआ था। 2.33 बजे कैद की गई फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय वह भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल दुपट्टा या ‘गमछा’ पहने हुए दिखाई दे रहा है।

जेह के कमरे में घुसा था हमलावर

सैफ अली खान के घर में काम करने वाली स्टाफ नर्स ने पुलिस को इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले ने अभिनेता से पहले एक करोड़ रुपये मांगे। केस की शिकायतकर्ता एलियामा फिलिप ने बताया, हमलावर सबसे पहले सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा। मैं यह देखने के लिए उठी कि वहां कौन है तो पाया कि एक कम हाइट का पतला आदमी वहां से बाहर आ रहा था और जेह के बिस्तर की ओर बढ़ा। शोर मचाने पर सेफ कमरे में आए, तो उन पर भी चोर ने हमला कर दिया। पुलिस ने नौकरानी की शिकायत पर हत्या के प्रयास के साथ लूट, घर में जबरन घुसने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

2.30 बजे हुआ सैफ पर हमला

अभिनेता सैफ अली खान ने रात 2.30 बजे घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।

Mahakumbh 2025 : इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग लगाएंगे पुण्य की डुबकी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments