Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBPSC Protest : धरना स्थल से प्रशांत किशोर गिरफ्तार,अज्ञात जगह पर रखे...

BPSC Protest : धरना स्थल से प्रशांत किशोर गिरफ्तार,अज्ञात जगह पर रखे जाने की सूचना

 dipr

पटना। BPSC Protest : बिहार में BPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर हैं। इस बीच सोमवार सुबह 3-4 बजे के बीच में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है। एम्स, पटना कर बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई थी।

एबीवीपी व भाजायुमो के दिग्गज हुए एकजुट

समर्थक एंबुलेंस को अंदर जाने नहीं दे रहे थे। काफी संख्या में महिला समर्थक भी थीं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर एंबुलेंस को अंदर ले जाने में सफल रही। सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह की जांच और अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया है। वहीं डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की चिंता की बात से इनकार किया है।

जनसुराज ने लगाया जबरन अनशन तुड़वाने का आरोप

पुलिस प्रशासन ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से एम्स ले जाकर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया। अनशन तुड़वाने में विफल होने पर प्रशासन, प्रशांत किशोर को नए जगह पर ले जाने की कोशिश कर रही है। एम्स के बाहर प्रशांत किशोर को देखने उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया।

जनसुराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पटना पुलिस पर जबरन अनशन तुड़वाने का आरोप लगाया है। जन सुराज ने X पर पोस्ट किया कि ‘पुलिस प्रशासन ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से एम्स ले जाकर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया। अनशन तुड़वाने में विफल होने पर प्रशासन, प्रशांत किशोर को नए जगह पर ले जाने की कोशिश कर रही है। एम्स के बाहर प्रशांत किशोर को देखने उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया।’

जन सुराज के समर्थकों के साथ बदसलूकी (BPSC Protest)

जन सुराज के समर्थक ने कहा कि ‘प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के दौरान उनका चश्मा पुलिस द्वारा फेंक दिय गया। उसे उठाने के दौरान मुझे चोट भी आई है। साथ ही पुलिस द्वारा मेरे साथ साथ गाली-गलौच की गई। समर्थक ने कहा कि हमें नहीं पता कि प्रशांत जी को कहां ले जाया गया है…”

बिहटा में अज्ञात जगह रखे जाने की सूचना

अभी सूचना मिल रही है कि एम्स से जांच के उपरांत उन्हें एंबुलेंस से प्रशासन कहीं और लेकर जा रही है। एंबुलेंस के पीछे काफी संख्या में उनके समर्थक भी गाड़ी से हैं।

बिहटा में कहीं उनको रखने की सूचना मिल रही है। धुंध काफी होने के कारण उनकी गाड़ी को ट्रेस करने में समर्थकों को परेशानी हो रही हैं।

International Overseas Uttarakhand Conference : गांवों को संवारने के लिए आगे आए प्रवासी उत्तराखंडी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments