Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयManmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई,...

Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 dipr

Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

38th National Games : सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने मशाल (टार्च) रिले का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर दी अंतिम श्रद्धांजलि।

भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचे हैं।

सोनिया गांधी ने आखिरी बार मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी पूर्व पीएम को सलामी दी।

निगम बोध घाट पहुंचे अमित शाह (Manmohan Singh Funeral)

निगम बोध घाट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी।

मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम सलामी

निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी।

निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा। कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

नेताओं का निगमबोध घाट पर पहुंचना जारी

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य नेता निगमबोध घाट पहुंचे।

‘आधुनिक भारत के वास्तुकार थे मनमोहन सिंह’

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि ‘आधुनिक भारत का यह सबसे बड़ा नुकसान है। वह आधुनिक भारत के वास्तुकार थे और उन्होंने वो भारत बनाया, जो पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते थे। आज भारत जहां हैं, उसे 21वीं सदी में उस रास्ते पर मनमोहन सिंह ने ही डाला। वह एक अच्छे व्यक्ति थे और उन्होंने देश निर्माण में काफी योगदान दिया।’

‘मनमोहन सिंह के निधन से देश दुखी है’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘उन्होंने आर्थिक स्थिति को मजबूत की, उदारीकरण उनकी देन है। उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया। ऐसा व्यक्तित्व चला गया जिससे पूरा देश दुखी है।’

Corbett Tiger Reserve Case : ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी से किए 30 सवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments