Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयलालू ने किया ममता का समर्थन, कहा कांग्रेस की आपत्ति का...

लालू ने किया ममता का समर्थन, कहा कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं

 dipr

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आईएनडीआईए के नेतृत्व के लिए ममता बनर्जी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। हम ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी को (आईएनडीआईए ब्लॉक) का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।

शवों को घर तक पहुंचाने में जरूरतमंदों की मदद करेंगे डीएम- CM

नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं: लालू यादव

लालू यादव से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे हैं तो इसपर जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि वह यात्रा पर नहीं जा रहे हैं। वह आंक सेकने जा रहे हैं। वहीं लालू यादव ने 2025 में चुनाव जीतने का दावा भी कर दिया।

शरद पवार ने भी किया था ममता बनर्जी का समर्थन

बता दें कि शरद पवार ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि हां, निश्चित रूप से (वह गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं), वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं। उनमें वह क्षमता है। संसद में उनके द्वारा चुने गए नेता जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं। इसलिए उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है।

ममता ने आईएनडीआईए गठबंधन के प्रबंधन पर जताई थी आपत्ति

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेतृत्व और समन्वय को लेकर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब इसका प्रबंधन करना उन लोगों पर निर्भर है जो इसका नेतृत्व कर रहे हैं। अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

आईएनडीआईए गठबंधन की प्रमुख बातें

आईएनडीआईए गठबंधन का गठन लोकसभा चुनाव से पहले किया गया था
आईएनडीआईए गठबंधन का अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बनाय गया था
इस गठबंधन को बनाने के लिए बिहार से बैठक शुरू हुई थी
इसका सुझाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दिया था
इस गठबंधन की रूप रेखा तय करने के लिए चार बैठकें की गई थी

Jollygrant : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों को बैरियर पर रोका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments