Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडJollygrant : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों को...

Jollygrant : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों को बैरियर पर रोका

 dipr

Jollygrant :  देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर जितने भी एयरपोर्ट कर्मी, एयरलाइंस कर्मचारी और हवाई पैसेंजर थे उन सभी को बाहर कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल को घेर लिया है।

Sambhal Violence : आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 4 और गिरफ्तार

एयरपोर्ट टर्मिनल (Jollygrant) पर इस समय तमाम सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बैरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी, लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

इस बार पूरा टर्मिनल खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट व ऑपरेशन पूरी तरह ठप पड़ा है।

डोईवाला कोतवाल विनोद गोसाईं ने बम की धमकी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट के अधिकारियों की तरफ से उन्हें सोमवार 9 नवंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे फोन आया था कि टर्मिनल भवन के अंदर बम होने की सूचना है। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और टीम को वहां भेजा गया. राहत की बात ये रही कि पूरे एयरपोर्ट पर कोई बम नहीं मिला।

Bomb Threats School : दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल के बाद मचा हड़कंप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments