Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSambhal Violence : आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 4...

Sambhal Violence : आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 4 और गिरफ्तार

 dipr

Sambhal Violence :  जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर की सुबह हुए बवाल में शामिल चार और उपद्रवी अनस, सुफियान तनवीर व शारिक को गिरफ्तार किया गया हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो उपद्रवी संभल कोतवाली व दो नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए चारों उपद्रवियों ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Bomb Threats School : दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल के बाद मचा हड़कंप

उधर, जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा कोर्ट में पेश होने के बाद मस्जिद में हुए दो चरणों के सर्वे की रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव अदालत में पेश कर सकते हैं। हालांकि, कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव के अनुसार तबीयल ठीक न होने के चलते अभी रिपोर्ट पूरी नहीं हो पाई है। पहले 29 नवंबर को सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन तैयार न होने पर कोर्ट से 10 दिन का समय दिया गया था।

सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए (Sambhal Violence)

वहीं, 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा उपद्रवियों के दिल्ली में पनाह लेने की जानकारी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

अब तक 400 उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर चुकी है पुलिस

उपद्रवियों के खिलाफ संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज हैं। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी हैं। इन सभी एफआईआर में अलग-अलग आरोप हैं। पुलिस से लूट, हत्या का प्रयास, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रशासन की ओर से 400 लोगों के पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 83 आरोपियों के नाम की जानकारी भी पुलिस को हैं।

14 दिन बाद भी गोली मारने वालों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस

बवाल के करीब 14 दिन बाद भी पुलिस गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छानबीन में विदेशी कारतूस और खोखे मिले हैं। एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिन लोगों की बवाल के दौरान मौत हुई है, उनकी मौत के जिम्मेदारों को भी तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Snowfall In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, सीजन की हुई पहली बर्फबारी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments