Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiBomb Threats School : दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से...

Bomb Threats School : दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल के बाद मचा हड़कंप

 dipr

Bomb Threats School :  दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

Snowfall In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, सीजन की हुई पहली बर्फबारी

स्कूलों को मिली धमकी

अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें से अधिकतर ने अपनी कक्षाएं स्थगित कर दीं तथा छात्रों को घर वापस भेज दिया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर डीपीएस आरके पुरम से और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार से बम की धमकी वाली सूचना मिली।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग और पुलिस

उन्होंने बताया कि श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्कूलों में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि यह ईमेल स्कूल की आईडी पर रविवार रात 11 बजकर 38 मिनट पर आया, जब स्कूल बंद थे।

ईमेल में लिखी ये बातें (Bomb Threats School)

ईमेल में लिखा था, ‘‘मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे।’’ मेल में यह भी लिखा है, ‘‘अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो आप सभी को नुकसान उठाना होगा और इसकी कीमत चुकानी होगी। इस हमले के पीछे =ई2=80=9सीकेएनआर=ई2=80=9डी समूह का हाथ है।’’

अभिभावकों को भेजे गए संदेश में मयूर विहार स्थित मदर मेरी स्कूल ने कहा, ‘‘आज सुबह स्कूल में बम की धमकी को लेकर एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसलिए, एहतियात के तौर पर छात्रों को तुरंत वापस भेजा जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने बच्चों को अपने-अपने बस स्टॉप से ले जाएं।’’ अपनी बेटी को स्कूल से वापस लाते समय अभिभावकों में से एक हरीश ने कहा, ‘‘मुझे स्कूल से आपात संदेश मिला। यह सरकार की विफलता है क्योंकि स्कूलों को नियमित रूप से ऐसी धमकियाँ मिल रही हैं।’’ मई में दिल्ली के 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी तरह की बम की धमकी मिली थी, लेकिन मामला अब तक सुलझा नहीं है क्योंकि मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग करके भेजा गया था।

पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Uttarakhand Weatther Alert : बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी…सीएम धामी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments