Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; जानें कौन कौन...

Jharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; जानें कौन कौन बन सकता है मंत्री

 dipr

Jharkhand :  झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिपरिषद गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची में राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के शपथ लेने के साथ शुरू होगा।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, हिंदुओं के घरों पर हमला

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और सोरेन इसे राज्यपाल को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हर चीज को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची को मुख्यमंत्री राज्यपाल को भेजेंगे। यह गठबंधन सरकार है। हमने मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

किसे-कितने मंत्री पद?

इस बीच मंत्रिपरिषद में नियुक्ति को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी मानें तो कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। पार्टी विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार छह में से चार सीटों पर जीते हैं, लेकिन उन्हें एक मंत्री ही पद मिलेगा। 2019 में राजद केवल चतरा सीट ही जीत पाई थी, जहां सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की थी। बाकी पांच मंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिलेंगे।

ऐसा रहा चुनावी परिणाम

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र

पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

राफ़्टिंग बेस स्टेशन के लिए मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments