Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडJamrani Dam Project : 11 करोड़ से जमरानी बांध के प्रोजेक्ट रोड...

Jamrani Dam Project : 11 करोड़ से जमरानी बांध के प्रोजेक्ट रोड को किया जाएगा बेहतर

 dipr

Jamrani Dam Project :  सिंचाई विभाग की जमरानी बांध परियोजना का कामकाज रफ्तार पकड़ रहा है। बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल होगा, ऐसे में सिंचाई विभाग अमृतपुर से जमरानी बांध को जाने वाले मार्ग की क्षमता बढ़ाने के साथ आवश्यकता वाली जगह को चौड़ा करने की तैयारी की है।

PM Modi Honored By Guyana : डोमिनिका ने PM मोदी को ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

सिंचाई विभाग ने बांध निर्माण को लेकर बढ़ाए कदम

इस कार्य में 11 करोड़ खर्च होंगे। नैनीताल जिले में जमरानी बांध (Jamrani Dam Project) महत्वाकांक्षी परियोजना है, इसमें नौ किमी की झील निर्मित होनी है। सिंचाई विभाग ने बांध निर्माण को लेकर कदम बढ़ाए हैं। अक्तूबर में बांध प्रभावितों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया की गई थी।

मार्ग को 11 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा

अब विभाग बांध निर्माण के लिए अमृतपुर से जमरानी को जाने वाली प्रोजेक्ट रोड को बेहतर करने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को सुगमतापूर्वक पहुंचाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सिंचाई विभाग की प्रोजेक्ट रोड है, इस सात किमी मार्ग को 11 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा। इसमें जहां भारी मशीनरी को ले जाने वाला मार्ग कम चौड़ा है, वह चौड़ा किया जाएगा। इस काम को तय समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रोजेक्ट रोड को सुधारने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं, इस कार्य को पूरा करने के लिए नौ महीने का समय रखा गया है। यह प्रयास किया जाएगा कि इसे पांच महीने में पूरा कर लिया जाए। मार्ग सुधारीकरण से बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को ले जाने में और सुगमता होगी। -सुभाष पांडेय, निदेशक उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड

Clean Toilet Challenge – 2023 : सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments