Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनSalman Khan Threat : सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर...

Salman Khan Threat : सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी

 dipr

Salman Khan Threat : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सलमान खान को जान से मारने की धमकियां कई बार मिली हैं।

Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से होगी जांच, सीएम धामी ने दिए निर्देश

क्यों लॉरेंस गैंग की तरफ से दी जा रहीं सलमान खान को धमकियां

सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।

एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर में स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर में आकर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांग ले तो उनके हिसाब के बारे में कुछ सोचा जाएगा। हालांकि सलमान खान ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और न ही इस पर कोई बयान दिया है।

शाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के साथ ही गुरुवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है और उसने शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी भरा कॉल किया।

Uttarakhand Foundation Day : स्थापना दिवस के अवसर पर प्रवासी सम्मेलन का शुभारंभ

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments