Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana Election Result 2024 : हरियाणा में ऐतिहासिक जीत की ओर...

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा में ऐतिहासिक जीत की ओर बीजेपी, BJP 50 सीटों पर आगे

 dipr

Haryana Election Result 2024 :  हरियाणा में आखिर इंतजार की घड़ी खत्म हो ही गई। पांच अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस आगे चल रही थी। वहीं, अब बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है।

Global Summit-2024 : CM धामी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में प्रतिभाग किया

हालांकि, शनिवार को वोटिंग के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में जहां बीजेपी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के लिए ये एग्जिट पोल काफी सकारात्मक रहे। हालांकि, स्पष्ट रूप से आज ही यह सामने आ सकेगा कि प्रदेश में कौन सा राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने जा रहा है। खास बात है कि इस चुनाव में हिसार, पंचकूला, गढ़ी सांपला, अंबाला छावनी, जुलाना और लाडवा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 का आकंड़ा चाहिए। मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

भरोसा है कांग्रेस सरकार बनेगी: कांग्रेस उम्मदीवार इलियास

पुन्हाना से कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवार मोहम्मद इलियास ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर सुनामी की तरह देखने को मिल सकती है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी।

तोशाम से श्रुति चौधरी कर रहीं है लीड

तोशाम विधानसभा सीट से श्रुति चौधरी आगे हैं। वहीं कांग्रेस के अनिरुद्ध दूसरे नंबर पर है

नांगल में अभय सिंह सबसे आगे

नांगल चौधरी विधानसभा के 6 राउंड की गिनती पूरी। छटे राऊंड में भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह 1521 वोटो से आगे।

राई विधानसभा क्षेत्र सीट नौवां राउंड

बीजेपी से कृष्णा गहलावत 3719
कांग्रेस के जयभगवान 3402
बीजेपी 1524 वोट से आगे है

हरियाणा की चार सीटों पर निर्दलीय और बागी आगे

अंबाला छावनी में कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा आगे, अनिल विज पीछे
गन्नौर में भाजपा के बागी देवेंद्र कादियान आगे, कांग्रेस के कुलदीप शर्मा पीछे
हिसार में भाजपा की बागी सावित्री जिंदल आगे, भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता पीछे
बहादरुगढ़ में कांग्रेस के बागी राजेश जूण आगे, इनके भाई कांग्रेस के राजेंद्र जूण पीछे

अनिल विज पीछे चल रहे हैं

अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज अंबाला में पार्टी कार्यालय में मतगणना रुझानों की निगरानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी 90 में से 49 सीटों पर आगे चल रही है। अनिल विज अपने क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।

ओम प्रकाश धनखड़ 2123 वोटों से आगे

झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स तीसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश धनखड़ से 2123 वोटो से आगे।

ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा 30650
चंद्रमोहन कांग्रेस 27546
बढ़त 3104

जीत बीजेपी की होने वाली है: शाहनवाज हुसैन (Haryana Election Result 2024)

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने सुबह खूब जश्न मनाया। हालांकि, वे कितना भी जश्न मनाएं, जीत बीजेपी की होने वाली है। हम हरियाणा में फिर से जीतने जा रहे हैं।

पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता सबसे आगे

नवीनतम चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 4/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से आगे चल रहे हैं।

विनेश फोगाट 3 हजार वोटों से पीछे

जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जींद में एक मतगणना केंद्र का दौरा किया। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों से पता चलता है कि वह 3,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।

ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला 4999 वोटों से पीछे

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 4/14 राउंड की गिनती के बाद ऐलनाबाद से इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला 4999 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

मतगणना के बीच अनिल विज ने गाया..मैं जिंदगी का साथ निभाता

अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज गाया, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया… चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विज यहां 2/16 राउंड की गिनती के बाद 1199 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

Haryana Voting :  हरियाणा में मतदान जारी;1031 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments