Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana Voting :  हरियाणा में मतदान जारी;1031 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM...

Haryana Voting :  हरियाणा में मतदान जारी;1031 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद

 dipr

Haryana Voting :   हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Ghaziabad News : पैगंबर पर यति नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा तनाव; धारा 163 लागू

सोनीपत में दोपहर 3 बजे तक हुआ 45.2 फीसदी मतदान

बरोदा 46.6
गन्नौर 47.4
गोहाना 45.9
खरखौदा 43.0
राई 49.3
सोनीपत 40.1

नारायणगढ़ में सबसे ज्यादा 56.5 प्रतिशत (Haryana Voting)

अंबाला जिले में दोपहर 3 बजे तक 50.7 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। नारायणगढ़ में सबसे ज्यादा 56.5 प्रतिशत और मुलाना में 53.9 प्रतिशत, जबकि अंबाला सिटी में 46.8 और अंबाला कैंट में 46.6 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है

नूंह जिले में 49.1 फीसद मतदान

नूंह जिले की नूंह विधानसभा क्षेत्र में 53.2 फीसद, फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में 53.2 फीसद, पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 44.8 फीसद मतदान हुआ है। वहीं, इन आंकड़ों के अनुसार जिले का कुल 49.1 फीसद मतदान रहा है।

सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षकों ने भी किया मतदान

सोनीपत के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षकों ने लोकतंत्र में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला। प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी नागरिकों व खासकर खिलाड़ियों को मतदान अवश्य करना चाहिए, जिससे खिलाड़ी ऐसे प्रत्याशी को चुनकर विधानसभा में भेज सके जो उनकी आवाज बनें।

रेवाड़ी में बूथ पर खराब ईवीएम मशीन का बदलाव

रेवाड़ी के बावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 183 पर खराब ईवीएम मशीन को बदल दिया गया है, जिसके बाद मतदान पुनः सुचारू हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया आधे घंटे से लेकर 40 से 50 मिनट तक बाधित रही। मामले की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों ने स्थिति का संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीन को बदलने का निर्णय लिया। अब मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने किया बूथ निरीक्षण

लाडवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए भाजपा प्रत्याशी और कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की तैयारी और बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

रोहतक शहर के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने डाली परिवार संग वोट

रोहतक से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा व भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने अपने-अपने बूथों पर मतदान किया। बतरा ने मतदान के बाद कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी रही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे। शहर के विकास के लिए मतदाता वोट डाल रहा है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक का मतदाता डबल इंजन की सरकार के लिए मतदान कर रहा है। क्योंकि उसे विकास चाहिए। महम हुई घटना पर ग्रोवर ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होना चाहिए।

PM kisan Yojana : ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ के तहत 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में आए 20000 करोड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments