Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAmethi Murder Case : आज 5 लोग मरेंगे, मैं जल्द दिखाऊंगा... सामने...

Amethi Murder Case : आज 5 लोग मरेंगे, मैं जल्द दिखाऊंगा… सामने आया चंदन वर्मा का वॉट्सऐप स्टेट्स

 dipr

Amethi Murder Case : अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात शिक्षक व उसके परिवार के तीन लोगों की सामूहिक हत्या के बाद चारों मृतकों का पोस्टमार्टम देर रात हुआ। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम पहले किए गए। उसके बाद शिक्षक और उनकी पत्नी का पोस्टमार्टम हुआ। मौके पर सीओ सिटी व दो थानों की पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा इलाके की भारी भीड़ मौजूद रही। शिक्षक को तीन गोलियां लगीं, जबकि दो गोलियां पत्नी को लगी हैं। एक-एक गोली बच्चों से निकाली गईं हैं।

Arvind Kejriwal : केजरीवाल ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास; परिवार के साथ शिफ्ट हुए सिविल लाइन

शिक्षक को तीन और पत्नी को लगीं दो गोलियां

इस बीच आरोपी चंदन का कथित वाट्सएप स्टेटस वायरल हुआ है, जिसमें उसने वारदात के पहले पांच लोगों की हत्या की बात कही है। बताया ये भी जा रहा है कि चंदन शिक्षक व उसकी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या के बाद खुद को भी मार लेना चाहता था। मामले की जांच की जा रही है। चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि ‘पांच लोग जल्दी ही मरने जा रहे हैं। मैं जल्द ही सबको दिखाऊंगा।’ चंदन की तलाश में अमेठी व रायबरेली दोनों जिलों की पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए शव (Amethi Murder Case)

रायबरेली के सुदामापुर गांव में शिक्षक सुनील, उसकी पत्नी पूनम और दो मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटकर गांव पहुंचे तो देखने वाले हर शख्स की आंख रो पड़ी। आंसुओं के सैलाब के साथ चीत्कारों ने नियति को दुहाई दी। पिता राम गोपाल और मां राजवती तो इस तरह बिलख रहे थे कि उनकी यह दशा देखकर लोगों का मन मस्तिष्क तक डिग गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी हुई।

ग्रामीणों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं

जो वहां मौजूद थे, कोई ऐसा शख्स नहीं दिखा जिसकी आंख में आंसू न हों। चार शवों ने हर किसी को भीतर से हिलाकर रख दिया। खाकी वर्दी में मौजूद पुलिस भी शवों को देखकर स्तब्ध रह गई। पिता राम गोपाल को सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार ढांढस बधाते दिखे। ग्रामीणों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं है।

Gang Rape : टाटा मैजिक में घुमाने के बहाने से युवती से सामूहिक दुष्कर्म; गिरफ्तार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments