Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandDehradun : देहरादून में दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज...

Dehradun : देहरादून में दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा; बाजार बंद

 dipr

Dehradun :  देहरादून रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी है। पुलिस के हिंदूवादी संगठन के नेता को हिरासत में लेने के बाद तनाव बढ़ गया है। पूरा पलटन बाजार बंद करा दिया गया। वहीं व्यापारियों ने यहां घंटाघट पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया।

Periodic Labor Force Survey : 15-29 के आयु वर्ग में बेरोजगारी में आई 4.4 फीसदी की कमी; पीएलएफएस रिपोर्ट में खुलासा

30 से 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज

रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ में विकास वर्मा सहित 30 से 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडि़यां टूट गईं।

घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लड़की जीआरपी के पास और लड़का आरपीएफ के पास था।

क्या था पूरा मामला

मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। बदायूं निवासी समुदाय विशेष की एक किशोरी देहरादून में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। शाम के समय किशोरी ने प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर बुलाया तो इसकी भनक दोनों समुदाय के लोगों को लग गई। पहले स्टेशन पर एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन पर किशोरी से मिलने पहुंचा तो दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होना शुरू गए।

दोनों पक्षों के बीच में तनातनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे रेलवे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने भी जमकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। पथराव में एक युवक घायल हो गया और कई वाहन टूट गए।

कोतवाली में हंगामा

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां फटकारकर दोनों समुदाय के लोगों को तितर-बितर किया। देर रात एसएसपी अजय कुमार ने भी स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

Eat Right Campus : सचिवालय एवं जिला कारागार परिसर, सुद्धोवाला को ईट राईट कैम्पस घोषित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments