Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडGaurikund Accident : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 14 यात्री सवार वाहन दुर्घटनाग्रस्त;13...

Gaurikund Accident : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 14 यात्री सवार वाहन दुर्घटनाग्रस्त;13 घायल,एक की तलाश

 dipr

Gaurikund Accident : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप एक बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Roads Pothole Free : सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं-सीएम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

इन लोगों को किया गया रेस्क्यू

  • पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
  • आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)
  • महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
  • सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
  • विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)
  • पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)
  • मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)
  • दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)
  • सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
  • सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
  • मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
  • सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
  • राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)
  • देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष)

पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताए गए विवरण के अनुसार 1 व्यक्ति सुनील दास, निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार था, जिनकी ढूंढ खोज जारी है.

Maharashtra : बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में सीआईडी करेगी जांच; पुलिस मुठभेड़ में गई थी जान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments