Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDharavi Mosque Demolition : धारावी में मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने...

Dharavi Mosque Demolition : धारावी में मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने को लेकर बवाल

 dipr

मुंबई। Dharavi Mosque Demolition  मुंबई के धारावी में मस्जिद को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के ‘अवैध पार्ट’ को तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम पहुंची थी। वैसे ही भीड़ ने टीम को घेर लिया। साथ ही नगर पालिका की गाड़ी सहित कुछ अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

SC YT Hacked : सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक; हैकर्स ने ब्लैंक वीडियो किया प्रसारित

लोगों से बातचीत कर रही पुलिस

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की भारी संख्या बल घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी, बीएमसी अधिकारियों और आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि मस्जिद काफी पुरानी है। इसपर कार्रवाई करना गलत है। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने इस मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे से बातचीत की।

इलाके में भारी पुलिसबल तैनात (Dharavi Mosque Demolition)

जी-नॉर्थ प्रशासनिक वार्ड से बीएमसी अधिकारियों की एक टीम सुबह 9 बजे के आसपास धारावी में 90 फीट रोड पर महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी। इसके बाद जल्द ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और काम बंद कर दिया।

भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात

पुलिस अधिकारी ने कहा, “लोगों ने अधिकारियों को उस गली में प्रवेश करने से रोका जहां मस्जिद मौजूद है।” अधिकारी ने बताया कि भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि घनी आबादी वाली कॉलोनी धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती माना जाता है।

Land for job CBI case : नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव पर चलेगा मुकदमा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments