PM Modi Jammu Rally : पीएम मोदी ने डोडा में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस पर किया हमला

PM Modi Jammu Rally

डोडा। PM Modi Jammu Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।गे। स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में पीएम मोदी की रैली आयोजित है। जनसभा स्थल पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।

कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट; 324 मार्ग अवरुद्ध

आप याद करिए वो समय, जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है।

भाजपा का संकल्प और आपका साथ ही शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएगा। इसलिए आपको 18 सिंतबर को भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत बसे जीताकर विधानसभा भेजना है।

कांग्रेस की सोच और नीयत क्या है, ये उनके अध्यक्ष की बातों से भी साफ हो जाता है। वो यहां आकर कहते हैं कि ‘अगर हमें 20 सीटें ज्यादा आतीं, तो मोदी सहित भाजपा के सभी नेता जेल में होते’। क्या यही एक एजेंडा है इनका?

इतनी पीढ़ियां गुजरने के बाद उनको भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया है। आज ऐसे अनेक साथी हैं, जिनको पहली बार वोट डालने का हक मिला है। भारत का संविधान हर किसी को वोट का अधिकार देता है। लेकिन संविधान को जेब में लेकर घूमने वालों ने 75 सालों तक आप में से कुछ लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया था।

आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं। हकीकत क्या है, ये जम्मू कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है। इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोच दिया था।

क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे। क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था। क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला। जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे।

मैं चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा सरकार ने युवाओं की भलाई के लिए जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों का उद्घाटन किया है। डोडा में मेडिकल कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही मांग भी हाल ही में भाजपा सरकार ने पूरी की है।

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी। लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी भी वर्ग का हो, भाजपा की प्राथमिकता है आपके हर अधिकार की रक्षा करना। ये मोदी की गारंटी है।

आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं। आज ही हमने टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन दशक से ज्यादा हो गए, इसी दिन उन्हें आतंकवादियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला।

ये भाजपा है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाई और उनके हित में काम किया। जम्मू कश्मीर भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओ की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे।

Yuva Dharm Sansad 2024 : मुख्यमंत्री धामी ने युवा धर्म संसद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *