Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandMonsoon Session 3rd Day : विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, कांग्रेस ने...

Monsoon Session 3rd Day : विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, कांग्रेस ने किया सत्र का बहिष्कार

 dipr

Monsoon Session 3rd Day : गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है। बीते दो दिनों में सदन में आठ विधेयक पेश हुए। वहीं, करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश किया गया था। आज सदन में प्रश्नों पर चर्चा होगी और बजट व विधेयक पास होंगे।

Uttarakhand Rape Cases : उत्तराखंड में वर्ष 2023 में 421 बलात्कार; उधमसिंह नगर में सर्वाधिक

कांग्रेस विधायकों ने किया सत्र का बहिष्कार

वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में आई आपदा से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस के विधायकों ने सत्र का बहिष्कार कर दिया।जिसके बाद विधायक विधानसभा के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

ये विधेयक हुए थे पेश

1- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक 2024
2- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक 2024
3- उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024
4- उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक 2024
5- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक
6- उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024
7- उत्तराखंड कामगार और सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024
8- विनियोग विधेयक 2024

Congress Protest: ईडी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments