Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandBangladesh Crisis : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का देहरादून में विरोध,...

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का देहरादून में विरोध, दो घंटे बंद रहे दुकान

 dipr

देहरादून। Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में आज दो घंटे पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सोमवार को देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आयल कंपनी एवं जिला पूर्ति कार्यालय को पत्र भेजकर पंप बंद करने की सूचना दे दी थी।

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया सोमवार को व्यापारियों की प्रतिष्ठान बंद को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला लिया गया। व्यापारियों ने पंप एसोसिएशन से भी समर्थन मांगा।

गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन (Bangladesh Crisis)

सभी संगठन गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। दस बजे बड़ी संख्या में व्यापारी गांधी पार्क पहुंचे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इस आक्रोश रैली में शामिल हुए।

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में इस रैली में सम्मिलित व्यापारी राष्ट्रपति को ज्ञापन देने मोन आक्रोश के साथ गांधी पार्क से डीएम कार्यालय के लिए निकले हैं।

महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंसक घटनाओं की फोटो व वीडियो के माध्यम से अत्याचार दिखाई दे रहा है, जिसमे किस तरह से हमारी मां और बहनों एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को उजाड़ा जा रहा है।

रैली गांधी पार्क से कचहरी तक गई

उसके विरोध में आक्रोश रैली में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के समस्त पदअधिकारी गण व व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल है। रैली गांधी पार्क से कचहरी तक गई और डीएम कार्यालय में डीएम सोनिका को ज्ञापन दिया।

पत्र में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार से समन्वय बनाने की मांग की गई है। बताया सभी पंप संचालकों को मंगलवार को बंद का सर्कुलर जारी किया गया था। जिन पंप संचालकों को सर्कुलर नही मिला। उन्हें दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया।

देहरादून में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में SIT करेगी जांच

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments