Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

 dipr

देहरादून। Uttarakhand Weather Update :  उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। आंशिक बादलों के बीच हल्की से तीव्र वर्षा का क्रम भी जारी है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। इधर, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ रही हैं।

देहरादून में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में SIT करेगी जांच

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

बादलों ने डाला डेरा

दून में सोमवार को सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, बाहरी क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के दौर रुक-रुककर चलते रहे। सहस्रधारा, मालदेवता, जौलीग्रांट, मालसी, शिखर फाल, थानो आदि क्षेत्रों में दिनभर में बारिश के कई दौर हुए। हालांकि, शहर में बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद हल्की बौछारें पड़ीं। इस दौरान उमस ने भी परेशान किया।

देहरादून में मंगलवार को आंशिक बादल छाए

शहर के बाहरी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और कई जगह पैदल मार्ग व पुल भी क्षतिग्रस्त हुए, जिससे क्षेत्रवासियों की आवाजाही ठप हो गई। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।

साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नदी-नालों के किनारों से दूरी बनाए रखने और पहाड़ों में भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

British High Commission : उच्च शिक्षा विभाग ने ब्रिटिश उच्चायोग व इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ किया एमओयू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments