Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDoctor Murder Case : कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने की...

Doctor Murder Case : कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने की जांच शुरू

 dipr

Doctor Murder Case : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी में सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की है। इसके मद्देनजर सीबीआई की दिल्ली से एक टीम मामले कोलकाता पहुंची। सीबीआई ने दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फोरेंसिक टीम भेजी है। कोलकाता पहुंचने के बाद टीम सबसे पहले न्यू टाउन राजारहाट में बीएसएफ-दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अधिकारियों से मिलने पहुंची। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीते दिन मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

Waqf Board Amendment Bill 2024 : बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल होंगे JPC के अध्यक्ष

सीबीआई अधिकारियों के तीन समूह बनाए गए

केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीबीआई अधिकारियों के तीन समूह बनाए गए हैं। एक समूह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा करेगा और गवाहों तथा उस रात ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों से बातचीत करेगा। एक अन्य समूह गिरफ्तार स्वयंसेवक को मेडिकल परीक्षण के बाद स्थानीय अदालत ले जाएगा और उसकी हिरासत की याचिका दायर करेगा, जबकि तीसरा समूह जांच कर रहे कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

इस बीच पुलिस कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय पहुंची। पुलिस अधिकारी मामले से संबंधित साक्ष्य और दस्तावेजों के साथ यहां पहुंचे हैं। आरोपी संजय रॉय को भी पुलिस यहां लेकर आई है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, चिकित्सा अधिकारियों और फोरेंसिक टीम की एक विशेष टीम वारदात की जगह पर भी पहुंची है।

सीबीआई ने हत्याकांड की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले ली

इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हत्याकांड की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के कुछ ही घंटों के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं थीं। कोर्ट ने राज्य पुलिस को मामले के दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को बुधवार सुबह 10 बजे तक केस डायरी सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था।

क्या है मामला? (Doctor Murder Case)

कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के सभागार में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीबीआई जांच की मांग को लेकर कई अन्य जनहित याचिकाएं भी दायर की गई थीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतका का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता की आंखों, मुंह और निजी अंगों से खून बह रहा था। उसके बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, और होठों पर भी चोटें लगीं थीं।

आरोपी के बारे में जानिए

कोलकाता पुलिस ने मामले (Doctor Murder Case) में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह 2019 में एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में कोलकाता पुलिस में शामिल हुआ था। आरोपी एक प्रशिक्षित मुक्केबाज है और वह पिछले कुछ वर्षों में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के करीब आ गया था। इसके बाद उसे कोलकाता पुलिस कल्याण बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुलिस चौकी में तैनात कर दिया गया।

Uttarakhand Monsoon : उत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments