Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBangladesh : अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकते है मोहम्मद यूनुस

Bangladesh : अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकते है मोहम्मद यूनुस

 dipr

Bangladesh :  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपना देश छोड़कर फिलहाल भारत में हैं और ऐसी खबरें हैं कि वह यहां से लंदन जा सकती हैं। बांग्लादेश में सेना के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन करने की तैयारी चल रही है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं।

Artificial Intelligence : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित सेमिनार में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी ने कही ये बात

बांग्लादेश मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति के भविष्य को लेकर चिंता जताई, खास तौर पर बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के मद्देनजर। सरकार द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद गांधी ने राष्ट्रीय हित में उठाए गए कदमों के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस घटना में विदेशी ताकतें शामिल थीं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में चिंता जताई, जिसमें उनकी संपत्तियों पर हमलों की रिपोर्ट का हवाला दिया गया।

सीमा पर सुरक्षा हालात का जायजा लेने पहुंचे बीएसएफ डीजी

बांग्लादेश में जारी संकट के बीच बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह चौधरी बंगाल में उत्तर 24 परगना स्थित बांग्लादेश सीमा पर पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने सर्वदलीय बैठक को लेकर कही ये बात

सर्वदलीय बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सर्वदलीय बैठक के दौरान मिले समर्थन के लिए विपक्षी पार्टियों की सराहना की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, ‘आज संसद में सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सर्वसम्मति से मिले समर्थन और समझ की सराहना करता हूं।’

कौन है नाहिद इस्लाम, जिसने बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन का किया नेतृत्व

बांग्लादेश में जिन विरोध प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा, उनके पीछे नाहिद इस्लाम का नाम बताया जा रहा है। नाहिद समाजशास्त्र का छात्र और छात्र नेता है। नाहिद इस्लाम को अक्सर बांग्लादेशी ध्वज को अपने माथे पर बांधे देखा जाता है। बांग्लादेश के युवाओं में नाहिद इस्लाम की अच्छी पकड़ है। नाहिद इस्लाम ने शुरुआत में आरक्षण के विरोध में छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया और बाद में इसी आंदोलन के चलते बांग्लादेश में सरकार गिर गई।

बांग्लादेश का विमान वापस लौटा

बांग्लादेश के हालात पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। वहीं खबर है कि शेख हसीना को लेकर भारत आया बांग्लादेश वायुसेना का विमान आज सुबह वापस लौट गया है। बांग्लादेश में अराजकता चरम पर पहुंच गई है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। इसके चलते बांग्लादेश की जेलों में बंद कई कैदी फरार हो गए हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और कई मंदिरों में तोड़फोड़ की खबरें हैं।

बांग्लादेश के हालात पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बांग्लादेश के हालात पर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद भवन में बुलाई गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश के हालात पर जानकारी देंगे। विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में शामिल हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद में बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रस्ताव पेश किया है। ऐसे में विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश के हालात पर संसद में भी जानकारी दे सकते हैं।

Delhi Coaching Centre Deaths : कोचिंग सेंटर हादसे पर SC की तीखी टिप्पणी; केंद्र-दिल्ली सरकार को नोटिस जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments