Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Weather Alert : भारी बारिश के चलते बदरी-केदारनाथ हाईवे बंद;...

Uttarakhand Weather Alert : भारी बारिश के चलते बदरी-केदारनाथ हाईवे बंद; यात्री फंसे

 dipr

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert  : देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में शनिवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं कई दौर की तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kargil Vijay Diwas 2024 : कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

चमोली में रात्रि से हो रही बारिश शनिवार सुबह थम गई। बदरीनाथ हाईवे गुलबकोटी में बंद पड़ा है। मार्ग खोलने का काम जारी है। जोशीमठ-नीति-मलारी हाईवे तमक नाला के पास मलबा आने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है।

गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग में अवरुद्ध, बड़ी संख्या में यात्रियों को रोका

सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर लगभग एक किलोमीटर आगे सटल सेवा पुल के समीप हाईवे अवरुद्ध हो गया है, जिससे केदारनाथ जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में रुके हुए हैं। सोनप्रयाग में 1000 से अधिक यात्री रुके हैं, जबकि गौरीकुंड की तरफ भी यात्री सुरक्षित स्थानों पर रोक गए हैं।

गंगोत्री में भागीरथी उफान पर (Uttarakhand Weather Alert)

उत्तरकाशी। गंगोत्री में भागीरथी का जलस्तर बढ़ गया है। गंगोत्री में भागीरथी नदी का उफान घाटों के ऊपर तक पहुंच रहा है। गंगोत्री में आरती स्थल भागीरथ शिला से तक भागीरथी का जलस्तर पहुंच रहा है। ‌तीर्थ पुरोहितों दान पत्र और अन्य सामान हटा दिया है। बता दें कि शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में यमुना नदी उफान पर आ गई थी और तबाही ला दी थी।

मसूरी बैंड के समीप दिल्ली यमुनोत्री एनएच बंद

मसूरी चकराता एनएच 707ए कैम्पटी फाल से आगे सैंजी ढांग में तथा जीवन आश्रम के समीप पूरी रात बंद रहा। शनिवार सुबह जेसीबी ने मलबा हटाकर मार्ग खुलवाया। एनएच 507, दिल्ली यमुनोत्री एनएच मसूरी बैंड के समीप अभी भी बंद है, दो जेसीबी मलबा हटाने में लगी हैं। मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग खुला है।

भारी वर्षा को देखते हुए आज 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भी देहरादून जनपद में आकाशीय बिजली चमकने और भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने पहली से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अवकाश घोषित किया है।

अलकनंदा-मंदाकिनी हुईं विकराल (Uttarakhand Weather Alert)

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग जनपद में बहने वाली अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां अपने रौद्र रूप में बह रही हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे अपडेट

उत्तरकाशी में मुख्यालय, चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही है। जनपद के अन्य तहसील क्षेत्रों में बादल लगे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू बताया जा रहा है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास लगातार पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ के द्वारा उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन तैनात है। पत्थर रुकने पर मार्ग यातायात हेतु सुचारु किया जाएगा। लम्बगांव मोटर मार्ग आयंरखाल के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित होने की सूचना है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने कहा कि सुबह से आपदा प्रबंधन कार्यालय से सूचना मिली थी कि टिहरी डैम व श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण दोपहर तक ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर बढ़ने की संभावना है। गंगा घाटों व तटीय आबादी वाले क्षेत्र चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड में लोगों को गंगा नदी के खतरे के बारे में सतर्क किया गया।

गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को किया पार

पर्वतीय जिलों में हो रही वर्षा से शुक्रवार शाम गंगा उफान पर आ गई। जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर को पार गया। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया। कंट्रोल मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को सतर्क किया।

शुक्रवार शाम भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर को पार कर 293.30 मीटर पर पहुंच गया। इस पर पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया। बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट किया गया। लोगों से गंगा के तटवर्ती इलाकों में न जाने को आगाह किया गया।

पुलिस कर्मियों की ओर से गंगा में नहा रहे कांवड़ यात्रियों को अलर्ट किया गया।

सिल्ट के चलते नहर में पानी रोका गया। गंगा में शाम के वक्त 1 लाख 95 हजार 103 क्यूसेक पानी चल रहा था।

Nameplate Controversy : नेमप्लेट पर रोक जारी; सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की यूपी सरकार की दलील

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments