Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNepal Plane Crash : नेपाल में बड़ा विमान हादसा,18 लोगों की मौत

Nepal Plane Crash : नेपाल में बड़ा विमान हादसा,18 लोगों की मौत

 dipr

काठमांडू।  Nepal Plane Crash : बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ा विमान हादसा हुआ है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किये गये हैं।

Budget 2024-25 : मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट 2024-25 को लेकर की प्रेस वार्ता

विमान में सवार थे 19 लोग

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटना स्थल पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है।

पायलट को ले जाया गया अस्पताल

हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहां मौजूद लोगों ने बताया हादसे से पहले का मंजर

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर धुएं के घने गुबार देखे जा सकते हैं।

Medicines Samples Failed In Uttarakhand : उत्तराखंड में निर्मित पांच दवाओं के सैंपल जांच में फेल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments