Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana Election 2024 : हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले...

Haryana Election 2024 : हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

 dipr

चंडीगढ़। Haryana Election 2024 : अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की।

NEET-UG : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; CJI बोले- लाखों छात्र फैसले का कर रहे इंतजार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नेशनल पार्टी बन चुकी है। जब से हमने गुजरात में 14 फीसदी वोट हासिल किए हैं, तब से आधिकारिक रूप से चुना आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बना दिया है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ दस सालों में राष्ट्रीय पार्टी बनी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है और विभिन्न राज्यों में विधायक हैं।

दिल्ली और पंजाब को टच करता है हरियाणा: भगवंत मान

उन्होंने कहा कि क्योंकि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब से टच करता है और आधा दिल्ली से। जब हमने रोहतक, जिंद जैसी जगहों पर विजिट किया तब देखा कि जनता बदलाव लाना चाहती है। उनका मानना है कि हरियाणा में उनके साथ किसी ने वफा नहीं की, जो भी आया उसने लुटा।

लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और सबसे बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से बिलोंग करते हैं। लोग आशा कर रहे हैं कि जब केजरीवाल ने देश की राजनीति बदल दी है तो हरियाणा में बदलाव क्यों नहीं। इस बीच भगवंत मान ने एक स्लोगन भी दिया- ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’

आम चुनाव में हुआ था गठबंधन (Haryana Election 2024)

आम चुनाव में हरियाणा में इंडी गठबंधन ने एक साथ चुनाव लड़ा था। प्रदेश की 10 सीटों पर नौ पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में सुशील गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा था।

प्रदेश में कांग्रेस ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि अन्य सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी। कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को भाजपा के नवीन जिंदल से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को हार मिली। इसे लेकर हरियाणा आप के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ ताकतों ने प्रयास किया है कि आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या कर दी जाए।

Kedarnath Mandir : दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की स्थापना का पुरजोर विरोध जारी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments