Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयTeam India Meet PM Modi : विश्व विजेता भारतीय टीम ने पीएम...

Team India Meet PM Modi : विश्व विजेता भारतीय टीम ने पीएम मोदी से की मुलाकात

 dipr

Team India Meet PM Modi : भारतीय टीम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो चुकी है। टीम इंडिया ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।

Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शुभ मुहूर्त में लेंगे CM पद की शपथ

भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे (Team India Meet PM Modi)

प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे।

वीडियो की शुरुआत रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एंट्री के साथ होती है। इसके बाद बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी अंदर पहुंचते हैं। इनमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री की एंट्री होती है। टी20 विश्व कप ट्रॉफी को एक कैबिनेट पर रखा हुआ दिखाया जाता है। इसके बाद पूरी टीम प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाती है। रोहित और द्रविड़ प्रधानमंत्री को ट्रॉफी सौंपते हैं। पीछे जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी नजर आते हैं।

खिलाड़ी और प्रधानमंत्री मोदी हंसी ठहाके लगाते नजर आए

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को एक मीटिंग हॉल में बिठाया जाता है। प्रधानमंत्री खुद बीच में बैठे दिखाई पड़ते हैं और खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं। इस दौरान खिलाड़ी और प्रधानमंत्री मोदी हंसी ठहाके नजर आते हैं।

फिर एक-एक करके सभी खिलाड़ी अपना अनुभव और अपनी यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी से साझा करते दिखाई पड़े। पूर्व हेड कोच द्रविड़ भी प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखते दिखाई पड़े। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह भी प्रधानमंत्री से बातचीत करते दिखे।

भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता

इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय टीम आज सुबह दिल्ली पहुंची थी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके साथ ही 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी समाप्त हो गया था। भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

Irrigation Department : शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लेन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए- CM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments