Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयParliament Session 2024 : हिंदू' बयान पर फंसे राहुल गांधी; क्या होगी...

Parliament Session 2024 : हिंदू’ बयान पर फंसे राहुल गांधी; क्या होगी कार्रवाई?

 dipr

नई दिल्ली। Parliament Session 2024 : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहली बार NDA के सांसदों के साथ बैठक की।

Three criminal laws : उत्तराखंड में तीन नए आपराधिक कानूनों का औपचारिक शुभारंभ

वहीं, एक दिन पहले, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लिया था बीजेपी ने गांधी के भाषण में किए गए कई दावों को चुनौती दी है और अध्यक्ष ओम बिरला से कार्रवाई की मांग की है।

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया नोटिस

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर लोकसभा में निर्देश 115 के तहत नोटिस पेश किया। उन्होंने कहा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कल अपने भाषण में कई गलत बयान दिए।

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला अब तक का सबसे बड़ा घोटाला- वेणुगोपाल

लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिर गई, जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिर गई, राजकोट एयरपोर्ट की छत गिर गई, अयोध्या में सड़कों की हालत खराब है, राम मंदिर में रिसाव, मुंबई हार्बर लिंक रोड में दरारें, बिहार में तीन नए पुल गिर गए, प्रगति मैदान की सुरंग डूब गई, एनडीए के कार्यकाल में हुए ये सभी निर्माण ढह गए।

उन्होंने कहा इनके राज में हर इमारत ढहने का खतरा है… मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में जानकारी लें… देश में अब तक हुए सबसे बड़े घोटालों में से एक इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला है।

कुछ लोग हिदुत्व के नाम का दुरुपयोग कर रहे- थरूर

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर शशि थरूर ने पीटीआई से कहा, राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा, उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगा। उन्होंने भाजपा के लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे लोग हैं जो खुद को हिंदू कहते हैं, लेकिन नफरत और हिंसा फैलाने में लिप्त हैं। हम राजनीति में यह देखते आ रहे हैं कि लोग हिंदुत्व के नाम का दुरुपयोग करते हैं, बिना इसके बारे में ज्यादा जाने, बिना यह जाने कि स्वामी विवेकानंद ने हमें क्या सिखाया।

राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र (Parliament Session 2024)

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण से हटाए गए अंशों और टिप्पणियों को लेकर स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि टिप्पणियों को बहाल किया जाए।

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है, यह देखकर स्तब्ध हूं कि किस तरह से मेरे भाषण के काफी हिस्से को कार्यवाही से हटा दिया गया है…मेरी टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाना संसदीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

खत्म कर देंगे अग्निवीर योजना: अखिलेश यादव

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हम जाति जनगणना के पक्ष में हैं। हम अग्निवीर योजना को कभी स्वीकार नहीं कर सकते। जब हमारा गठबंधन सत्ता में आएगा, तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा।

मैंने जो कहा वही सत्य है- राहुल गांधी

अपने भाषण के कुछ अंश हटाए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है। लेकिन वास्तव में सत्य को मिटाया नहीं जा सकता। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया, वही सत्य है। वे जितना चाहें उतना हटा सकते हैं। सत्य तो सत्य है।

एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म

संसद परिसर में चल रही एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म हुई।

PM मोदी ने सांसदों से की ये अपील

एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, पीएम ने एक और आग्रह किया है। हर सांसद को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री संग्रहालय आना चाहिए…प्रधानमंत्री संग्रहालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के सफर को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है। इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है…यह पहला ऐसा प्रयास है कि पूरा देश हर प्रधानमंत्री के योगदान को जाने, उसकी सराहना करे, उससे सीखे और उन्हें श्रद्धांजलि दे।

मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाएं: पीएम मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। पीएम ने एनडीए सांसदों से संसदीय नियमों का पालन करने को कहा है। साथ ही उन्होंने अपने मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाने को भी कहा।

 दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक

संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे। दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

राहुल गांधी के भाषण के कई हिस्से हटाए गए

लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के कई हिस्से हटा दिए गए हैं। इनमें हिंदुओं और पीएम नरेंद्र मोदी-बीजेपी-आरएसएस पर उनकी टिप्पणियां शामिल हैं।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे होगी शुरू

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।

प्रधानमंत्री NDA संसदीय बैठक को करेंगे संबोधित

संसद सत्र से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे।

तीसरी बार सत्ता में आने के बाद, यह सत्तारूढ़ दल के सांसदों को उनका पहला संबोधन होगा।

PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब

Parliament Session 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार को) लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

New Criminal Law : हरिद्वार में हुआ पहला मुकदमा दर्ज….सीएम धामी ने कहा-ऐतिहासिक दिन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments