Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandJanata Darabaar : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में सुनी...

Janata Darabaar : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

 dipr

Janata Darabaar : शनिवार को कैंप कार्यालय में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित आई।

Neet paper leak case : CBI की कार्रवाई तेज, हजारीबाग से स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार

जनसुनवाई में आमजनमास की मुख्यतयाः भूमि विवाद, सड़क, अतिक्रमण, राशन कार्ड, ब्याज पर धनराशि देने आदि की समस्याओं का आयुक्त ने मौके पर समाधान किया गया। काफी समय से लंबित भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान होने व धनराशि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

ब्याज में धनराशि देना और उसके पश्चात प्रताड़ित करना घोर अपराध (Janata Darabaar)

जनसुनवाई में कुछ समस्यायें धनराशि को ब्याज में देने के संबंध में आई। आयुक्त ने कहा कि ब्याज में धनराशि देना और उसके पश्चात प्रताड़ित करना घोर अपराध है। उन्होंने कहा जो लोग ब्याज में पैसे देने का कृत्य करते है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा जिन लोगों के पास साहूकार का लाईसेंस है उनको छोड़कर अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार के व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जायेगी।

विकासखंड रामगढ़ ग्राम हृवेली पंपिग योजना में जलसंस्थान द्वारा जलजीवन मिशन के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने कहा कि योजना में कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है और दो माह से कार्य नहीं हुआ है। जिस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के मुख्य अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में तलब कर सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे है उन्हें तुरन्त हटाया जाए। उन्होंने कहा भीमताल, रामगढ़ व बेतालघाट ब्लाक में जेजेएम के कार्यों में प्रगति धीमी है, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि जहां कार्य में ढिलाई बरती जा रही है वहा पर कार्रवाई की जायेगी।

जनसुनवाई में नवल गुप्ता निवासी हल्द्वानी ने मकान खरीदने के एवज में विनेश कुमार को एडवांस मे एक लाख 21 हजार की टोकन मनी दी थी। विनेश कुमार द्वारा मकान भी नहीं दिया गया और ना ही धनराशि नवल गुप्ता को वापस दी गई। आयुक्त ने दोनों को कार्यालय में तलब कर नवल गुप्ता को एक लाख 21 हजार की धनराशि चैक के माध्यम से वापस दिलाई। जिस पर नवल गुप्ता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

शीध पेयजल लाइन सुचारू करने के निर्देश

जनसुनवाई में दिनेश सिंह रावत कोश्याकुटौली ने कहा कि उनके ग्राम में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 30 परिवार पेयजल की समस्या से ग्रसित है। उन्होंने पेयजल लाइन को ठीक कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने जलसंस्थान को शीध पेयजल लाइन सुचारू करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनसुनवाई में बृजेश सिंह बिष्ट मुखानी ने बताया कि भवाली रोड जाखिया में उनकी भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दिया है। उन्होंने भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। शोभा भट्ट निवासी शीशमहल ने राशनकार्ड बनाने का अनुरोध किया। कमला देवी निवासी हल्दूचौड ने पैत्रिक भूमि में नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया।

Sanjay Jha : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा, बैठक में लिया गया फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments