Thursday, October 22, 2026
HomeNationalParliament Session 2024 : राज्यसभा में NDA सांसद ने ही उठाए NEET...

Parliament Session 2024 : राज्यसभा में NDA सांसद ने ही उठाए NEET पर सवाल

 dipr

नई दिल्ली। Parliament Session 2024  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति के इस अभिभाषण के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और इस पर सांसद चर्चा करेंगे। इस चर्चा के बीच आज दोनों सदनों में नीट मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया।

Hemant Soren Bail : हेमंत सोरेन को राहत, भूमि घोटाला मामले में मिली जमानत

लोकसभा में नीट पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है। उधर, राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जैसे ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की तो एनडीए के सहयोगी और पूर्व पीएम देवगौड़ा ने ही नीट का मुद्दा उठा दिया।

देवेगौड़ा ने उठाया राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा

देवेगौड़ा ने राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है और हमें सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। पूर्व पीएम ने हाथ जोड़कर सदन से निवेदन किया।

दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का नीट मुद्दे पर हंगामा जारी।

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित (Parliament Session 2024)

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। नीट मामले पर विपक्ष की चर्चा की मांग के चलते कार्यवाही स्थगित हुई है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट मामला उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की।

स्पीकर ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पहले की जाए।

राहुल ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे। राहुल ने कहा कि यहां दो शक्तियां है एक जो चर्चा चाहती एक जो नहीं।

खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ NEET का मुद्दा उठाया

राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित हो गई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ NEET का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने NEET-UG और UGC NET सहित परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों और NTA की विफलता पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया था।

आप सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

CM dhami Meet Civil Aviation Minister : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments