Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET UG Paper Leak Case : नीट पेपर लीक मामले में पहली...

NEET UG Paper Leak Case : नीट पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी

 dipr

पटना। NEET UG Paper Leak Case  नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है। सीबीआई की टीम ने पटना से दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसी ने मनीष कुमार और आशुतोष कुमार गिरफ्तार किया है।

CM Dhami Meet Manohar Lal Khattar : सीएम धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

इस मामले में आरोपी बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू और मुकेश कुमार को बिहार के पटना स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंची। इसके बाद दोनों को पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।

नीट पेपर लीक मामले में छह एफआईआर दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि मनीष कुमार और आशुतोष कुमार ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सुरक्षित परिसर उपलब्ध कराया, जहां उन्हें लीक हुए पेपर और उत्तर कुंजी दी गई। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने छह एफआईआर दर्ज की हैं।

नीट-यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस साल की परीक्षा 5 मई को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे।

571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा

नीट परीक्षा 5 मई को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। सीबीआई की पहली एफआईआर रविवार को दर्ज की गई थी, एक दिन पहले मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वह परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंप देगा।

इससे पहले सीबीआई की टीम ने हजारीबाग में कई जगहों पर जांच की थी। सीबीआई की टीम एसबीआई बैंक जाकर जांच की थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की थी।

President Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में बताया सरकार का रोडमैप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments