Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiArvind Kejriwal Arrested : CBI ने कोर्ट से केजरीवाल को किया गिरफ्तार,...

Arvind Kejriwal Arrested : CBI ने कोर्ट से केजरीवाल को किया गिरफ्तार, दिल्ली CM की बिगड़ी तबीयत

 dipr

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Arrested : बुधवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। बता दें कि सीबीआई ने कोर्ट की अनुमति के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

CM Dhami Meet Rajnath Singh : सीएम धामी ने राजनाथ सिंह से भेंट की; रक्षा मंत्रालय मिलने पर दी बधाई

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाने के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें अहलमद रुम में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।

केजरीवाल के वकील ने गिरफ्तारी का किया विरोध

सीबाआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।

केजरीवाल के वकील ने सीबीआई की गिरफ्तारी (Arvind Kejriwal Arrested) पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। केजरीलाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने सीबीआई के गिरफ्तारी के फैसले पर आपत्ति जताई, क्योंकि पिछले साल अप्रैल में एजेंसी ने उनसे नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

तिहाड़ में केजरीवाल से CBI ने की पूछताछ

इससे पहले, सीबीआई ने मंगलवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर करीब तीन घंटे तक सीएम अरविंद केजरीवाल से गहन पूछताछ की। उनसे गोवा चुनाव में उपयोग की गई रकम समेत करीब 50 से अधिक सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम सुबह ही तिहाड़ जेल पहुंच गई थी।

बता दें कि केजरीवाल को ईडी ने मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल जेल में बंद हैं। आज बुधवार को दिल्ली सीएम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को सीबीआई प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट में पेश कर अपने केस में गिरफ्तार कर सकती है।

Lok Sabha Speaker : एक बार फिर ओम बिरला चुने गए लोकसभा के अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments