Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandInternational Yoga Day : योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में दिखा...

International Yoga Day : योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में दिखा उत्साह

 dipr

International yoga day :  उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक योग को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों, आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों के साथ योग किया।

Arvind Kejriwal Bail : सीएम केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, जमानत पर लगी रोक

हल्द्वानी के पास हल्दूचौड़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप 34वी वाहिनी में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अधिकारी, जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर योगा किया।

अल्मोड़ा नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत की अध्यक्षता में दीप जलाकर और धवंतरी वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

हल्द्वानी में आवास विकास स्थित श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में अमर उजाला योग उत्सव के दौरान योगाभ्यास करते लोग। इस दौरान निरोग जीवन जीने के लिए योग करने का संदेश दिया गया।

बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय में सरयू घाट और कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सैकड़ों लोगों ने योग और प्राणायाम किया। सरयू घाट पर आयोजित योग शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, डीएम अनुराधा पाल, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल समेत पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भागीदारी की। समिति के योग प्रशिक्षक केवलानंद जोशी ने योग और प्राणायाम कराया।

Protem Speaker : प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments