Thursday, October 22, 2026
HomeNationalPM Nalanda University Visit : पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए...

PM Nalanda University Visit : पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन 

 dipr

बिहारशरीफ। PM Nalanda University Visit : लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे। बिहार पहुंचने के बाद वह सीधे गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया।

Chief Secretary : सरकार अवैध खनन पर सख्त, 40 चेक गेट लोकेशन पर एमडीटीएसएस

पीएम मोदी ने 3 वाक्यों में कर दी नालंदा की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन के बाद अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान 3 वाक्यों नालंदा की तारीफ कर दी। पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा केवल एक नाम नहीं है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।

भारत के शिक्षण संस्थान ग्लोबल हो रहे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज हायर एजुकेशन के लिए भारत में ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। अब भारत के शिक्षण संस्थान ग्लोबल हो रहे। नालंदा विवि को भी दुनिया के हर इलाके में जाना है। दुनिया बुद्ध के इस देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाह रही है।

भारत में शिक्षा मानवता के लिए हमारे योगदान का माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में शिक्षा मानवता के लिए हमारे योगदान का एक माध्यम मानी जाती है। हम सीखते हैं ताकि अपने ज्ञान से मानवता का भला कर सकें। 2 दिन के बाद ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। आज भारत में योग की सैंकड़ों विधाएं मौजूद हैं। हमारे ऋषियों ने इसके लिए कितना गहन शोध किया होगा लेकिन किसी ने योग पर एकाधिकार नहीं बनाया। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। योग दिवस एक वैश्विस उत्सव बन गया है।

भारत में शिक्षा मानवता के लिए हमारे योगदान का माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में शिक्षा मानवता के लिए हमारे योगदान का एक माध्यम मानी जाती है। हम सीखते हैं ताकि अपने ज्ञान से मानवता का भला कर सकें। 2 दिन के बाद ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। आज भारत में योग की सैंकड़ों विधाएं मौजूद हैं। हमारे ऋषियों ने इसके लिए कितना गहन शोध किया होगा लेकिन किसी ने योग पर एकाधिकार नहीं बनाया। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। योग दिवस एक वैश्विस उत्सव बन गया है।

पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा के बारे में चर्चा की

प्राचीन नालंदा में बच्चों का प्रवेश उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता को देख कर नहीं होता था। हर देश हर वर्ग के युवा हैं यहां पर। नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए परिसर में हमें उसी प्राचीन व्यवस्था को फिर से आधुनिक रूप में मजबूती देनी है और मुझे ये देख कर खुशी है कि दुनिया के कई देशों से आज यहां कई विद्यार्थी आने लगे हैं।

पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी (PM Nalanda University Visit) के नए कैंपस का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिखे। पीएम मोदी ने इस दौरान पौधारोपण भी किया।

पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या बनीं पीएम मोदी की गाइड

पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष के बार में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या से जानकारी प्राप्त की।

पीएम ने प्राचीन नालंदा विव का किया मुआयना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को देखा। इस दौरान वह बारिकी से हर चीज की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान उनकी गाइड पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या बनीं।

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी नालंदा यूनिवर्सिटी (PM Nalanda University Visit) पहुंच गए हैं। वह यहां के पुराने धरोहरों का मुआयना कर रहे हैं। पीएम मोदी का यूनिवर्सिटी में घूमते वीडियो भी सामने आया है।

पीएम मोदी गया एयरपोर्ट से नालंदा के लिए रवाना

गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ, यहां पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, विधायक एवं एनडीए के घटक दल के पदाधिकारी ने स्वागत किया। सभी लोगों से मिलने के उपरांत प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से नालंदा के लिए रवाना हो गए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर गया एयरपोर्ट से नालंदा के लिए रवाना

गया एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे‌, जहां मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े एवं जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एस एम ने उनका स्वागत किया। उसके बाद विदेश मंत्री के साथ 16 सदस्यीय शिष्टमंडल सड़क मार्ग से नालंदा के लिए रवाना हो गए।

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने दिया संदेश

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा।

Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल ने इंडी गठबंधन के नेताओं को लिखी चिट्ठी, मिलने का मांगा समय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments