Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandKainchi Mela : कैंची धाम मेले में आ रहे हैं तो इन...

Kainchi Mela : कैंची धाम मेले में आ रहे हैं तो इन बात का रखें ख्याल

 dipr

Kainchi Mela : 15 जून को कैंची धाम का 60वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है।

NEET Result Controversy : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 1563 बच्चों को अब दोबारा देनी होगी परीक्षा

15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। जो 14 जून को दोपहर दो बजे के बाद लागू कर जाएगा। जिसमें भवाली पेट्रोल पंप से कैंची पनीराम ढाबा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।

हल्द्वानी की ओर से पहाड़ व पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब से वाया रामगढ़ व भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने भवाली, भीमताल में पार्किंग समेत शटल सेवा को भी प्लान में शामिल किया है।

बुधवार को एसपी यातायात व अपराध हरबंश सिंह ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने अधीनस्थों को प्लान के अनुसार सख्ती से यातायात नियम अनुपालन करने के निर्देश दिये। एसपी ने पत्रकारों से हुई वार्ता में बताया कि मेले को लेकर यातायात प्लान के साथ ही 14 पार्किंग स्थल चयनित किए हैं।

कैंची धाम जाने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए सेनेटोरियम से रातीघाट, मस्जिद तिराहे से नैनीबैंड, रामलीला मैदान भवाली के साथ ही भीमताल के विकासभवन मैदान व मत्स्य विभाग के समीप पार्किंग स्थल बनाये गए हैं।

कैंची धाम के लिए भीमताल के सभी पार्किंग स्थल, भवाली मस्जिद तिराहा व खैरना से शटल सेवा के माध्यम से श्रंद्धालुओं को लाया जाएगा। 14 जून की दोपहर दो बजे से प्लान को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने यातायात प्लान को व्यवस्थित बनाये रखने के लिए लोगों से प्लान का पालन करने की अपील की है।

यह रहेगा प्लान

अल्मोड़ा, बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से शीतला, धानाचूली खुटानी होते हुए भीमताल को भेजा जाएगा।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पहाड़ को जाने वाले वाहनों को खुटानी से धानाचूली होते हुए भेजा जाएगा।

भवाली से दिल्ली, हरियाण, यूपी, काशीपुर, बाजपुर जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट रुसी से होते हुए कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे

रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम जाने वाले वाहन रुसी ज्योलीकोट होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जाएंगे।
भवाली से नैनीताल आने वाले वाहन ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से रुसी होते हुए नैनीताल आयेंगे।

नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, यूपी व अन्य मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
कालाढूंगी से नैनीताल आने वाला यातायात रुसी से होते हुए आयेगा।

नारायण नगर से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से ही लोगों को नैनीताल भेजा जाएगा।

यह रहेगी पार्किंग की स्थिति

ज्योलीकोट व नैनीताल की ओर से भवाली आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा से नैनी बैंड बाइपास, सेनेटोरियम से रातीघाट बाइपास व मस्जिद तिराहे से नैनीताल रोड में एक तरफ पार्क करवाया जाएगा।

भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान भवाली, नैनी बैड से मस्जिद तिराहा बाइपास, विकास भवन मैदान भीमताल, ग्राफिक एरा मैदान व भीमताल थाने व मत्स्य विभाग के समीप पार्क कराया जाएगा।

दोपहिया वाहनों को भारत माता पार्किंग भवाली, परिवहन निगम की चौराहे पर स्थित पार्किंग, सेनेटोरियम, पेट्रोल पंप, जीबी पंत स्कूल के समीप पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। इसके विपरीत सड़क सुविधा, पार्किंग और अन्य संसाधन सीमित हैं। कैंची धाम में महज 200 वाहनों की ही पार्किंग है। ऐसे में इंट्री प्वाइंट पर वाहनों को रोककर शटल सेवा के जरिये श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था की जाती है।

CS Radha Raturi :  मुख्य सचिव ने सभी विभागों को वित्त विभाग को डीपीआर भेजने के दिए निर्देश

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments