Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Niwas In Delhi : उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की...

Uttarakhand Niwas In Delhi : उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक

 dipr
देहरादून: Uttarakhand Niwas In Delhi   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास (Uttarakhand Niwas In Delhi) में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी श्री रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments