Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET EXAM 2024 : नीट रिजल्ट की सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा...

NEET EXAM 2024 : नीट रिजल्ट की सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा कराने की उठी मांग

 dipr

NEET EXAM 2024 :  आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने एनटीए को लिखे एक पत्र में हाल ही में आयोजित एनईईटी परीक्षा में देखी गई कथित अनियमितताओं और विसंगतियों पर प्रकाश डाला।

CM Yogi Mother sick : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की फिर बिगड़ी तबीयत; एम्स में भर्ती

उन्होंने कहा “सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए” पुनः परीक्षा का भी अनुरोध किया गया है।”

पत्र में कहा गया है “कि कुछ छात्रों ने 718 और 719 अंक हासिल किए हैं, जो सांख्यिकीय रूप से संदिग्ध है।”

पत्र में लिखा है, “इन छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के लिए कोई परिभाषित तर्क नहीं है। छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के अनुसार कोई सूची साझा नहीं की गई है।”

अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई (NEET EXAM 2024)

इसके अलावा, डॉक्टर्स के संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि नीट 2024 का पेपर कई जगहों पर लीक हुआ था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पत्र में ये भी कहा गया, “कई छात्रों को उनके ओएमआर की तुलना में उनके स्कोरकार्ड पर अलग-अलग अंक प्राप्त हुए। इसके अलावा, कुल 67 छात्रों ने 720 में से पूर्ण 720 अंक प्राप्त किए, जो अत्यधिक संदिग्ध है। यह कभी नहीं हुआ। आमतौर पर, केवल तीन से चार छात्र ही ऐसे अंक प्राप्त करते हैं।”

आगे कहा, “हम नीट 2024 में उपरोक्त अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हम सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पुन: परीक्षा का भी अनुरोध करते हैं। भारत की शिक्षा प्रणाली का भविष्य ऐसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता पर निर्भर करता है। हमें विश्वास है कि आप हमारी दलील पर गंभीरता से विचार करेंगे।”

CS Radha Raturi : मुख्य सचिव ने मलिन बस्तियों के चिह्नीकरण की सूचीबद्ध रिपोर्ट सात दिन में भेजने के दिए निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments