Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशCM Yogi In Action : चुनाव खत्‍म होते ही एक्‍शन मोड में...

CM Yogi In Action : चुनाव खत्‍म होते ही एक्‍शन मोड में आए सीएम योगी

 dipr

लखनऊ। CM Yogi In Action : गुरुवार को लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद शासन के कामकाज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इस संबंध में पहल करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है, उसका उपयोग करें।

Chardham Yatra Registration : आज से चार हजार तीर्थयात्रियों का होगा पंजीकरण, टोकन जारी

चयन प्रक्र‍िया की समय-सीमा भी करें तय: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा क‍ि नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पूर्व नियमावली का सूक्ष्मता से परीक्षण कर लिया जाए। चयन प्रक्रिया की समय-सीमा भी तय करें। उच्चस्तरीय बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारियों योजनाओं की प्रगति और भावी कार्ययोजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

सीएम ने दिए निर्देश (CM Yogi In Action)

– लाभार्थीपरक योजनाओं को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए। इससे निगरानी में आसानी होगी। सरकार की योजनाओं के लिए पात्र हर एक व्यक्ति-परिवार को योजनाओं के लाभ जरूर मिले।

– सहारनपुर और फतेहपुर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेज में आगामी सत्र से प्रवेश होना है। इसे देखते हुए निर्माण की कार्यवाही समय से पूरी करा ली जाए। मेरठ में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के कार्यों में तेजी अपेक्षित है।

– गढ़मुक्तेश्वर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां के बृजघाट एवं आसपास के क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर बहुत बडा ऐतिहासिक मेला लगता है। बृज घाट की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए इसके सुंदरीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।

– अब तक 80 लाख से अधिक घरौनी तैयार की जा चुकी है। जहां सर्वेक्षण का कार्य शेष है, इसे भी यथाशीघ्र पूरा कर लिया जाए। हमारा लक्ष्य हो कि इस वर्ष के अंत तक सभी पात्र ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक देने वाला प्रमाण पत्र “घरौनी” मिल जाए।

– बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसडीआई द्वारा अपने क्षेत्र में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों का साप्ताहिक निरीक्षण किया जाए। जहां कमी हो तत्काल दुरुस्त कराया जाए।

– परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक प्रधानाध्यापक और शिक्षक यह सुनिश्चित कराएंगे कि हर छात्र-छात्रा निर्धारित गणवेश में ही विद्यालय आए। इसके लिए डीबीटी की धनराशि समय से भेजी जाती रहे।

Modi Oath Taking Ceremony : नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments