Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandChardham Yatra Registration : आज से चार हजार तीर्थयात्रियों का होगा पंजीकरण,...

Chardham Yatra Registration : आज से चार हजार तीर्थयात्रियों का होगा पंजीकरण, टोकन जारी

 dipr

Chardham Yatra Registration :  चारधाम तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा प्रशासन की ओर से पंजीकरण का कोटा चार हजार किया गया है। जबकि बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया। एक हजार का स्लाॅट बढ़ने पर तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी।

Modi Oath Taking Ceremony : नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव

चारधाम यात्रा पंजीकरण (Chardham Yatra Registration) काउंटर पर बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। दोपहर को शासन की ओर से एक हजार तीर्थयात्रियों की स्लाॅट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उसके बाद चारधाम यात्रा प्रशासन की ओर से दोपहर दो बजे चार हजार टोकन बांटे गए।

टोकन लेने के लिए ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में तीर्थयात्रियाें की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। लाइन में लगे सभी तीर्थयात्रियों को टोकन बांटे गए। आज सुबह से चार हजार तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

ट्रांसपोर्टर जितेंद्र नेगी और मनोज ध्यानी ने सोमवार को देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण का कोटा पांच हजार करने की मांग की थी। उसके बाद शासन की ओर से 2500 का कोटा बढ़ाकर पहले तीन हजार और बाद में चार हजार कर दिया गया। कम संख्या में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण होने के कारण रोटेशन की कम बसें ही यात्रा पर जा रही थी। अब पंजीकरण का कोटा चार हजार करने के बाद बसों के लिए यात्री मिल सकेंगे।

बुधवार को चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीन हजार तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया। पंजीकरण का कोटा एक हजार बढ़ाया गया है। बृहस्पतिवार को चार हजार तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

PM Modi Resign : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पीएम पद से दिया इस्तीफा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments