Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयLok Sabha Election Result : रुझानों में NDA को बहुमत मिला, I.N.D.I.A....

Lok Sabha Election Result : रुझानों में NDA को बहुमत मिला, I.N.D.I.A. पीछे

 dipr

Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव 2024  के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में NDA को बहुमत मिल रहा है। I.N.D.I.A. 250 सीटों पर आगे चल रही है।

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 : पांचों सीटों पर भाजपा निकली आगे जश्‍न का दौर शुरू

एग्जिट पोल्स में फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया था। लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें…

पीएम मोदी और शाह ने टीडीपी चीफ को किया फोन

पीएम मोदी और अमित शाह ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को फोन कर उन्हें आंध्र प्रदेश में 16 सीट पर आगे चलने के लिए बधाई दी है। दरअसल, नायडू केंद्र में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत

कर्नाटक की चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद मकथप्पा करजोल ने अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार बी.एन.चंद्रप्पा को 48121 वोटों के अंतर से मात दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गोविंद मकथप्पा करजोल को कुल 684890 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 636769 मत मिले।

बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या आगे

कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर भाजपा के तेजस्वी सूर्या 241104 वोटों से आगे चल रहे हैं। सूर्या को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक 677074 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को अब तक कुल 435970 वोट मिले हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी ने दर्ज की जीत

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 वोटों के अंतर से हराया।

रुझानों में कई दिग्गज नेता चल रहे पीछे

रुझानों में कई दिग्गज नेता चुनाव हार रहे हैं। थरूर, अधीर रंजन, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं।

बिहार में नीतिश का जलवा कायम, पार्टी 15 सीटों पर आगे

बिहार में नीतिश कुमार का जलवा कायम दिख रहा है। जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझाने में शशि थरूर को बड़ा झटका

रुझाने में शशि थरूर को झटका लगा है। थरूर भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से पीछे चल रहे हैं।

रुझानों में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान

रुझानों में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यूपी और बंगाल में सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1 लाख वोटों से आगे

पंजाब की खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1 लाख वोटों से आगे निकल गए हैं। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

बंगाल में अधीर रंजन चौधरी को झटका

बंगाल की बेहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को झटका लगता दिख रहा है। युसुफ पठान कांटे की टक्कर दे रहे हैं। पठान 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बंगाल में ममता का जलवा, भाजपा को नुकसान

बंगाल में ममता का जलवा, भाजपा को नुकसान हो रहा है। टीएमसी को 32 सीट मिलती दिख रही है।

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला, I.N.D.I.A 250 पर अटकी

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि I.N.D.I.A 250 पर अटका है।

मेरठ से अरुण गोविल हुए पीछे

मेरठ से अरुण गोविल फिर से पीछे हो गए हैं।

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हार रहे अपनी सीट

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। रुझानों में उमर 58 हजार तो महबूबा लगभग 1.5 लाख वोटों से पीछे हैं।

भाजपा बहुमत से काफी पीछे, 236 सीटों पर आगे

रुझानों में भाजपा बहुमत से काफी पीछे हो गई है। फिलहाल पार्टी 236 सीटों पर आगे है।

सभी 543 सीटों पर रुझान आए

चुनाव आयोग ने सभी 543 सीटों पर रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल रहा है, लेकिन भाजपा बुहमत से काफी पीछे है।

इंदौर में रिकॉर्ड बनाने जा रहा NOTA

इंदौर में NOTA को 80 हजार वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नाम वापिस लेने के बाद पार्टी ने नोटा को वोट देने की अपील की थी। यहां भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी करीब 4 लाख वोटों से आगे हैं।

महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त

महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए को बड़ा नुकसान हो रहा है।

स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही पीछे

रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरीलाल 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे

यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। यहां I.N.D.I.A गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।

हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

हरियाणा में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस 5, भाजपा 4 तो AAP 1 सीट पर आगे है।

वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए

वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए। पीएम 9 हजार वोटों से आगे हुए।

चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल आगे

चांदनी चौक में कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे।

कर्नाटक में भी NDA का जलवा

कर्नाटक में भी NDA का जलवा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

यूपी के पीलीभीत से सपा उम्मीदवार आगे

यूपी के पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार भगवत सरण अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे

मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।

कंगना रनौत मंडी से चल रही आगे

कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है

शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है और भाजपा पीछे है। यहां विनोद सुल्तानपुरी आगे हैं।

भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त

रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

वोटों की गिनती शुरू हुई

वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान सबके सामने होगा।

इतिहास में 2024 का चुनाव सबसे लंबा

1951-52 में देश में 120 दिनों तक चलने वाला सबसे लंबा चुनाव था। उसके बाद 2024 में 44 दिनों तक चुनाव प्रक्रिया चली।

कुछ ही मिनटों में आएगा पहला रुझान

कुछ ही मिनटों में लोकसभा चुनाव का पहला रुझान सामने आ जाएगा।

गांधीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत का किया दावा

गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल ने कहा कि हमें यहां अच्छे नतीजों की उम्मीद है। कांग्रेस न केवल गुजरात में बल्कि पूरे भारत में बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। इस बार मतदाता भाजपा के साथ नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने जीत के जश्न के लिए 201 किलो लड्डू मंगवाए

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 201 किलो लड्डू अभी से मंगवा लिए हैं। आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना होगी।

एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का है अनुमान

एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया है। हालांकि, आज चुनावी नतीजों में ये साफ हो जाएगा कि वहां कौन किसपर भारी है।

हाई प्रोफाइल सीट पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल चुनावी मैदान में हैं।

नतीजों का काउंटडाउन शुरू

लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार केंद्र में बनेगी।

Badrinath : मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments