Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयIndigo Bomb Threat : इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में मिली बम की...

Indigo Bomb Threat : इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में मिली बम की धमकी, 172 यात्री सुरक्षित

 dipr

नई दिल्ली। Indigo Bomb Threat :  शनिवार को चेन्नई से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान (IndiGo flight) 6 E 5314 को बम की धमकी मिली, जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान की मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

UP Lok Sabha Election Voting : यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी; महराजगंज आगे

इंडिगो ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है जिसके मुताबिक, सभी 172 यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

एक हफ्ते में दूसरी ऐसी घटना (Indigo Bomb Threat)

सूत्रों के अनुसार, विमान को सुबह करीब 8.45 बजे इमरजेंसी लैंड किया गया और सबी यात्रियों को विमान से उतारा गया। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी यह दूसरी ऐसी घटना है। 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की कथित धमकी मिली थी।

सूत्र ने बताया कि शनिवार को चेन्नई-मुंबई रूट पर उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E5314 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जब पायलट ने मुंबई एटीसी को विमान में बम होने की कथित धमकी की सूचना दी थी।’

इंडिगो ने जारी किया बयान

चेन्नई-मुंबई उड़ान में बम की कथित धमकी की पुष्टि करते हुए इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं, जिसकी वर्तमान में जांच की जा रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में रखा जाएगा।’

Chardham Offline Registration : ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू, उमड़ी भारी भीड़

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments