Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Chardham Yatra 2024 : बड़ा अपडेट...वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक...

Uttarakhand Chardham Yatra 2024 : बड़ा अपडेट…वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

 dipr

Uttarakhand Chardham Yatra 2024 : गुरुवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। चारधाम यात्रा वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई। इस संबंद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है।

Azam Khan : आजम खान को डूंगरपुर प्रकरण में 10 साल की सजा

चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार अब यात्रा मार्गों की धारण क्षमता का भी आकलन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए थे।

कैंचीधाम के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाएगी

कहा, जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ रही है, वहां पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए शटल सेवा शुरू की जाए। 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। नैनीताल जिले में आने वाले यात्रियों की बहुत बड़ी संख्या कैंची धाम का रुख कर रही है, इसलिए भवाली से कैंचीधाम के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाए।

31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद  (Uttarakhand Chardham Yatra 2024)

चारोंधामों के लिए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे। यात्रा के अनुरूप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने पर विचार होगा। इसके लिए उन्होंने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रूट डाइवर्ट प्लान पर भी काम करने के निर्देश दिए थे।

Uttarakhand Electricity Crisis : 40 घंटे बिजली बंद…लोगों ने किया प्रदर्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments