Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयElection 2024 : BJP के लिए सबसे ज्यादा फायदे वाला राज्य...

Election 2024 : BJP के लिए सबसे ज्यादा फायदे वाला राज्य होगा बंगाल- पीएम

 dipr

Election 2024 : पीएम मोदी ने ताजा इंटरव्यू में कहा कि ‘वह एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अलर्ट करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अंधेरे में रखकर उनके आरक्षण को लूटा जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘चुनाव ऐसा समय है, जब मुझे देशवासियों को इस सबसे बड़े खतरे को लेकर आगाह करना चाहिए। मैं लोगों को समझा रहा हूं कि यह भारत के संविधान की मूल भावना का उल्लंघन है और ये वोटबैंक की राजनीति के लिए किया जा रहा है।’ पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा को बंपर सीटें मिलेंगी।

YouTuber Harassed Jain Monks : यूट्यूबर द्वारा जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार, मुकदमा दर्ज

धर्म के आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर बोले पीएम (Election 2024)

पीएम मोदी ने कहा ‘जो खुद को दलितों, आदिवासियों का हितैषी बताते हैं, असल में वे उनके दुश्मन हैं। उनके घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की झलक है। क्या आप वोटबैंक की राजनीति के लिए आने वाली पीढ़ियों को भी बर्बाद करना चाहते हैं? मैं दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़े वर्ग के भाइयों और बहनों के लिए लड़ रहा हूं।’

बंगाल हाईकोर्ट द्वारा साल 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द करने के फैसले पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ‘उनके पास एक कार्यप्रणाली है। सबसे पहले, उन्होंने आंध्र प्रदेश में कानून बनाकर इसे अल्पसंख्यकों को देने का पाप शुरू किया, लेकिन वे हार गए।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है इसलिए उन्होंने चतुराई से पिछले दरवाजे से खेल शुरू किया और इन लोगों ने रातों-रात मुस्लिमों की सभी जातियों को ओबीसी बना दिया और ओबीसी से उनके अधिकार छीन लिए…जब हाई कोर्ट का फैसला आया तो साफ हो गया कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए अब वो न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं… ये स्थिति किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हो सकती।’

बंगाल को लेकर पीएम का बड़ा दावा

पीएम मोदी ने बंगाल को लेकर कहा, ‘बंगाल के चुनाव में टीएमसी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे 3 (विधायक) थे और बंगाल की जनता ने हमें 80 पर पहुंचा दिया। हमें पिछले चुनाव में भारी बहुमत मिला था। इस बार पूरे हिंदुस्तान में बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट कोई होगा तो पश्चिम बंगाल होने वाला है। भाजपा को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रहा है। वहां का चुनाव एक तरफा है। जनता उसकी अगुवाई कर रही है। टीएमसी के लोग बौखलाए हुए हैं लगातार हत्याएं हो रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के पहले जेलों में बंद किया जा रहा है।’

Ranjit Singh murder case : राम रहीम को बड़ी राहत, मर्डर केस में हाईकोर्ट ने किया बरी

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments