Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडYouTuber Harassed Jain Monks : यूट्यूबर द्वारा जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार,...

YouTuber Harassed Jain Monks : यूट्यूबर द्वारा जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार, मुकदमा दर्ज

 dipr

YouTuber Harassed Jain Monks : वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर के द्वारा जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोगों की अगल अगल प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। साथ ही वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Ranjit Singh murder case : राम रहीम को बड़ी राहत, मर्डर केस में हाईकोर्ट ने किया बरी

दूसरी मामले में उप-निरीक्षक दीपक लिंगवाल चौकी प्रभारी बछेलीखाल (तीनधारा) द्वारा बताया गया कि सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के संबंध में वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता व जांच की गई तो वीडियो तोताघाटी क्षेत्र में बनाया हुआ मालूम हुआ।

वीडियो बनाने वाला सूरज सिंह फर्सवाण चमोली गढ़वाल निवासी

वीडियो बनाने वाला सूरज सिंह फर्सवाण (YouTuber Harassed Jain Monks) ग्राम रतगांव थाना थराली जनपद चमोली गढ़वाल हाल निवासी है। व्यक्ति द्वारा जैन समाज के साधुओं के प्रति उनकी नग्नता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिस कारण जैन धर्म के साधुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत कर अपमानित किया गया ।

वीडियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया जिससे दिगम्बर जैन धर्म की धार्मिक भावनाओं को अपमानित कर ठेस पहुंचाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जैन मुनियों के लिए कपड़े न पहनना उनकी आस्था का केंद्र

बता दें कि दिगंबर जैन मुनियों के लिए कपड़े न पहनना उनकी आस्था का केंद्र है। वहीं प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार कुमार ने कहा कि “वीडियो ने दिगंबर जैनियों की भावनाओं को आहत किया है। उत्तराखंड सभी धर्मों के अनुयायियों की मान्यताओं का सम्मान करता है। किसी भी धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।”

Kainchi Dham : कैंची धाम के लिए जल्द शुरू होगी शटल बस सेवा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments