Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSushil Modi Death : सुशील मोदी का निधन, पटना पहुंचा पार्थिव शरीर

Sushil Modi Death : सुशील मोदी का निधन, पटना पहुंचा पार्थिव शरीर

 dipr

पटना। Sushil Modi Death : सोमवार की देर शाम बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया। सूत्रों के अनुसार सुशील मोदी का अंतिम संस्कार पटना में होगा। दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया गया है।

PM Modi Nomination : प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से किया नामांकन दाखिल

सुशील मोदी के अंतिम संस्कार से जुड़े ताजा अपडेट

सुशील मोदी की अंतिम यात्रा (Sushil Modi Last Rites) राजेंद्र नगर आवास से संघ कार्यालय विजय निकेतन दिनकर चौराहा- नाला रोड, भट्टाचार्य मोड़, एक्जीबिशन रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग पुल होते हुए सप्तमूर्ति पहुंचेगी, बिहार विधान सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर, पुनाईचक, विश्वेश्वरैया भवन से अटल पथ होते हुए दीघा घाट सुशील मोदी की अंतिम यात्रा पहुंचेगी। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

एयरपोर्ट पर ये नेता मौजूद

इनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पद्मश्री विमल जैन के अलावा कई भाजपा विधायक और प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

इधर, राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय के अलावा मंत्री नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू कई नेता राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी के आवास पर पहुंच गए हैं।

अंतिम यात्रा का यह था कार्यक्रम

अपराह्न 12.00 बजे : पटना एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर )
अपराह्न 01.00 बजे : राजेन्द्रनगर आवास
अपराह्न 03.00 बजे : विजय निकेतन संघ कार्यालय
अपराह्न 04.00 बजे : विधान सभा एवं विधान परिषद
अपराह्न 04.30 बजे : भाजपा प्रदेश कार्यालय
शाम 06.00 बजे : दीघा घाट (अंतिम संस्कार)

Patanjali Case : सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को सुनाई राहत भरी खबर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments